Ajmer Education Department Employee: राजस्थान के अजमेर में पड़ रही भीषण गर्मी का असर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय में भी दिखा है। यहां बढ़ते तापमान के चलते शैक्षिक विभाग का अनुभाग अधिकारी राजेश टेक चांदनी सोमवार को बरमूडा और टीशर्ट पहनकर ऑफिस पहुंच गया। इसका वीडियो भी सामने आया है, जहां ये कर्मचारी अधिकारियों के सामने बैठकर बरमूडा और टीशर्ट में बातचीत करते दिखाई दे रहा है। यहां मीटिंग के दौरान कर्मचारियों व अधिकारियों से उसकी बहस हुई और हंगामा हो गया। जिसके बाद माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने वीडियो सामने आने पर मामले को गंभीरता से लिया। संबंधित कर्मचारी को विभाग से सस्पेंड कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि जब कर्मचारी को टोका गया, तो वह दूसरे सहयोगियों पर धौंस जमाने लगा। उसने कहा कि वह अफसर है, कुछ भी कर सकता है। सभी लोगों को उसकी बात माननी होगी। इसके बाद किसी ने मामला ऊपर पहुंचा दिया। जिसके बाद अफसरों ने संज्ञान लिया और दो घंटे में उसे सस्पेंशन का लेटर थमा दिया गया। उसके बरमूडा पहनकर आने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसमें उसकी और सस्पेंशन लेटर की तस्वीर दिख रही है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव कैलाश शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शैक्षिक शाखा में सेक्शन ऑफिसर राजेश कुमार टेक चंदानी को विभाग की ओर से सस्पेंड कर दिया गया है। सस्पेंशन लेटर में उसको शहर छोड़ने से पहले सूचना देने के आदेश दिए गए हैं।
बताया जा रहा है कि डायरेक्टर के रूम में जाकर कर्मचारी ने कहा कि वह ओशो का बंदा है। यहां कर्मचारी नहीं, बल्कि अधिकारी है। अब यहां यही ड्रेस कोड चलेगा, जो मैं पहनकर आया है। कुछ देने आया हूं, कुछ देकर ही जाऊंगा।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
9 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines