के जे श्रीवत्सन, अजमेर: राजस्थान के अजमेर जिले से इस वक्त सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जिले के भिनाय नागोला कस्बे के पंपिंग स्टेशन के पीछे योगेश्वर धाम पर महंत लक्ष्मण दास का शिष्य संदिग्ध परिस्थितियों में मंदिर के घंटे पर झूलता मिला। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना पाकर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और शव को उतारकर अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश अशोक नगर थाना निवासी श्रवण दास जो पिछले 8 सालों से महंत लक्ष्मण दास का शिष्य बन कर योगेश्वर धाम नागोला में निवास कर रहा था।

विज्ञापन

लक्ष्मण दास ने बताया कि गुरुवार सुबह 8:00 श्रवण दास ने मेरे रोटी बनाई थी उसके बाद में खेड़ी शंकर गया था किसी काम से जब वापस 2 बजे वापस योगेश्वर धाम पर पहुंचा तो मैंने श्रवण दास को मंदिर के घंटे पर लटका देखा। और पास में खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों को आवाज लगाई कुछ ही देर में यह खबर आग की तरह पूरे कस्बे में फैल गई और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण योगेश धाम पर एकत्रित हो गए।

भिनाय पुलिस थाने से मौके पर पहुंचे नागोला बीट प्रभारी दिलदार सिंह राठौड़ ने शव को कब्जे में लेकर भिनाय के राजकीय चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं पुलिस इस मामले की सभी एंगल से जांच करने में जुट गयी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ