Ajmer Dargah Committee Officials Statement On Court Notice: अजमेर की ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती दरगाह में शिवलिंग होने का दावा किया गया है। हिंदू सेना ने इसे लेकर कोर्ट में याचिका दायर की है। जिस पर अजमेर सिविल कोर्ट ने सभी पक्षकारों को नोटिस भेजा है। इसी के साथ पुरातत्व विभाग ने दरगाह कमेटी सहित तीन लोगों को नोटिस जारी किया है। इस मामले की सुनवाई 20 दिसबर को होगी।
पहले से ही था अंदाजा
अजमेर की अदालत के इस फैसले के बाद दरगाह अंजुमन कमेटी के सचिव सरवर चिश्ती का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि अजमेर कोर्ट में हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने पिटिशन फाइल की है, जिसमें उन्होंने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में शिवलिंग और मंदिर होना बताया है। हमें इसका पहले से ही अंदाजा था।
मोहन भागवत के बयान का दिया हवाला
कोर्ट ने उसे स्वीकार कर लिया है। इसी तरह संभल में जो याचिका शाही मस्जिद को लेकर फाइल की गई और शाम कोई कमिश्नर सर्वे करने चले गए। फिर जो हुआ, वह आपके सामने है- कभी मथुरा, कभी काशी। जबकि बाबरी मस्जिद पर फैसला आने के बाद हमने कड़वा घूंट पीकर यह मान लिया था कि अब कुछ नहीं होगा। 22 जून को मोहन भागवत ने कहा था कि हर मस्जिद में ये सब तलाश मत करो।
ये भी पढ़ें: पूर्व राजपरिवार में क्यों मचा घमासान? सड़क पर आई चाचा-भतीजे की लड़ाई
सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक
उन्होंने आगे कहा- जब ‘वरशिप एक्ट’ बन गया, फिर यह चीज करने की क्या जरूरत है। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की जो दरगाह है, वह एक कम्युनल हार्मनी, डाइवर्सिटी और सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक है। यह यूनिटी और डाइवर्सिटी को प्रमोट करता है, लेकिन साथ-साथ अफगानिस्तान से लेकर इंडोनेशिया तक इस्लाम का बड़ा मरकज भी है। यह कोई तमाशा वाली बात नहीं है कि रोज तमाशा होता रहेगा और हम सहते रहेंगे। तीन पार्टियों को नोटिस भेजा गया है, जिसकी सुनवाई की तारीख 20 दिसंबर रखी गई है।
यह देश हित में नहीं
सरवर चिश्ती ने आगे कहा- हम 800 साल से यहां दरगाह की सेवा कर रहे हैं और हमने बड़े-बड़े दौर देखे हैं और कभी कुछ नहीं हुआ। यहां पर एक बम ब्लास्ट भी हुआ था। उसमें तीन लोग भी मारे गए थे। हर जगह इनको शिवलिंग और मंदिर नजर आते हैं। उन्होंने आगे कहा- सदियों पुरानी मस्जिद पर भी इस तरह की हरकत कर रहे हैं, लेकिन यह चीज देश के हित में नहीं है। हम देख रहे हैं क्या करना है। इंशाल्लाह किसी की मुरादे पूरी नहीं होगी। यहां पर कुछ हो जाए, यह दरगाह थी और दरगाह रहेगी।
ये भी पढ़ें: अजमेर दरगाह मामले में इस दिन होगी अगली सुनवाई, हिंदू सेना का दावा-यहां था शिव मंदिर
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
7 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
6 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
6 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines