अजमेर दरगाह मामले पर क्या बोले दरगाह कमेटी के सचिव? कोर्ट ने भेजा है नोटिस

Ajmer Dargah Committee Officials Statement On Court Notice: अजमेर की ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती दरगाह चर्चा में है। यहां हिंदू सेना ने शिवलिंग होने का दावा कर कोर्ट में याचिका दायर की है।

Ajmer Dargah

अजमेर दरगाह।

विज्ञापन

Ajmer Dargah Committee Officials Statement On Court Notice: अजमेर की ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती दरगाह में शिवलिंग होने का दावा किया गया है। हिंदू सेना ने इसे लेकर कोर्ट में याचिका दायर की है। जिस पर अजमेर सिविल कोर्ट ने सभी पक्षकारों को नोटिस भेजा है। इसी के साथ पुरातत्व विभाग ने दरगाह कमेटी सहित तीन लोगों को नोटिस जारी किया है। इस मामले की सुनवाई 20 दिसबर को होगी।

पहले से ही था अंदाजा 

अजमेर की अदालत के इस फैसले के बाद दरगाह अंजुमन कमेटी के सचिव सरवर चिश्ती का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि अजमेर कोर्ट में हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने पिटिशन फाइल की है, जिसमें उन्होंने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में शिवलिंग और मंदिर होना बताया है। हमें इसका पहले से ही अंदाजा था।

विज्ञापन

मोहन भागवत के बयान का दिया हवाला

कोर्ट ने उसे स्वीकार कर लिया है। इसी तरह संभल में जो याचिका शाही मस्जिद को लेकर फाइल की गई और शाम कोई कमिश्नर सर्वे करने चले गए। फिर जो हुआ, वह आपके सामने है- कभी मथुरा, कभी काशी। जबकि बाबरी मस्जिद पर फैसला आने के बाद हमने कड़वा घूंट पीकर यह मान लिया था कि अब कुछ नहीं होगा। 22 जून को मोहन भागवत ने कहा था कि हर मस्जिद में ये सब तलाश मत करो।

विज्ञापन

सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक

उन्होंने आगे कहा- जब ‘वरशिप एक्ट’ बन गया, फिर यह चीज करने की क्या जरूरत है। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की जो दरगाह है, वह एक कम्युनल हार्मनी, डाइवर्सिटी और सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक है। यह यूनिटी और डाइवर्सिटी को प्रमोट करता है, लेकिन साथ-साथ अफगानिस्तान से लेकर इंडोनेशिया तक इस्लाम का बड़ा मरकज भी है। यह कोई तमाशा वाली बात नहीं है कि रोज तमाशा होता रहेगा और हम सहते रहेंगे। तीन पार्टियों को नोटिस भेजा गया है, जिसकी सुनवाई की तारीख 20 दिसंबर रखी गई है।

विज्ञापन

यह देश हित में नहीं 

सरवर चिश्ती ने आगे कहा- हम 800 साल से यहां दरगाह की सेवा कर रहे हैं और हमने बड़े-बड़े दौर देखे हैं और कभी कुछ नहीं हुआ। यहां पर एक बम ब्लास्ट भी हुआ था। उसमें तीन लोग भी मारे गए थे। हर जगह इनको शिवलिंग और मंदिर नजर आते हैं। उन्होंने आगे कहा- सदियों पुरानी मस्जिद पर भी इस तरह की हरकत कर रहे हैं, लेकिन यह चीज देश के हित में नहीं है। हम देख रहे हैं क्या करना है। इंशाल्लाह किसी की मुरादे पूरी नहीं होगी। यहां पर कुछ हो जाए, यह दरगाह थी और दरगाह रहेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ