जोधपुर AIIMS को बम से उड़ाने की धमकी पर हड़कंप, मेल कर कहा- 'सुसाइड ब्लास्ट होगा'

AIIMS Jodhpur Director Threat Email: जोधपुर एम्स के डायरेक्टर को मेल कर सुसाइड बम ब्लास्ट करने की धमकी के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने फिलहाल एम्स की सुरक्षा बढ़ा दी है। मौके पर बम स्क्वाॅड और पुलिस मौजूद है।

Jodhpur AIIMS Bomb Threat

Jodhpur AIIMS Bomb Threat

विज्ञापन

Jodhpur AIIMS Bomb Threat: देश में इन दिनों सार्वजनिक जगहों को बम से उड़ाने की धमकी के मामले सामने आ रहे हैं। राजस्थान की उससे अछूता नहीं है। जोधपुर एम्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद पुलिस और बम स्क्वाॅड मौके पर पहुंची और जांच की। फिलहाल एम्स की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जानकारी के अनुसार यह धमकी एम्स के निदेशक को ई-मेल के जरिए भेजी गई थी। फिलहाल एम्स आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को दोहरी जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।

मामले में जोधपुर के डीसीपी वेस्ट राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि एम्स निदेशक को बुधवार रात दक्षिण भारत की अन्ना यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर के नाम से ई-मेल मिला था। इसके बाद पुलिस और बम स्क्वाॅड मौके पर पहुंची और सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान कोई भी ऐसी वस्तु नहीं मिली। एम्स के बाहर और अंदर पार्किंग में खड़े वाहनों की भी सघनता से जांच की गई।

विज्ञापन

बता दें कि धमकी भरा मेल अन्ना यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर के नाम से भेजा गया है। पुलिस को अंदेशा है कि यह कोई फर्जी युवक भी हो सकता है। फिलहाल पुलिस ई-मेल भेजने वाले का पता लगाने में जुटी है। मेल में अन्ना यूनिवर्सिटी में चल रहे एक मुद्दे के आधार पर जोधपुर एम्स को धमकी दी गई है।

क्यों चर्चा में अन्ना यूनिवर्सिटी

23 दिसंबर 2024 को अन्ना यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग की छात्रा के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया था। इसमें पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने पहले उसके मित्र पर हमला किया इसके बाद उसका यौन शोषण किया। पुलिस ने मामले में एक युवक को अरेस्ट किया है। वहीं दूसरे की तलाश कर रही है। मामले को लेकर तमिलनाडु की राजनीति भी गरमा गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ