Jaipur News: राजस्थान में सचिन पायलट की जनसंघर्ष यात्रा फिलहाल समाप्त हो चुकी है। पायलट ने सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है उन्होंने कहा है कि अगर मांगे नहीं मानी गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
इन सबके बीच लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी पायलट की जनसंघर्ष यात्रा को लेकर उन पर निशाना साधा है। चौधरी ने कहा कि जिसको जो मर्जी है, वह करने दिया जाए। पिछले दिनों भी उन्होंने बहुत कुछ किया है।
गहलोत देश के सबसे काबिल सीएम
अधीर रंजन ने आगे कहा कि एक बात दावे से कह सकता हूं कि हिंदूस्तान में अगर काबिल चीफ मिनिस्टर की सूची बनाई जाए तो उसमें जरूर पहले पंक्ति में हमारे सीएम गहलोत रहेंगे। कांग्रेस पार्टी हर प्रकार की चुनौती से निपटना जानती है।
यात्रा की समाप्ति पर जनसभा को किया संबोधित
बता दें कि पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने करप्शन और पेपरलीक के मुद्दे पर 11 मई को अजमेर से जनसंघर्ष यात्रा की शुरूआत की थी। पांच दिनों तक चली इस यात्रा ने अजमेर से जयपुर तक कुल 125 किमी. की दूरी तय की। यात्रा की समाप्ति पर पायलट ने जयपुर में एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान कुल 14 विधायक उपस्थित थे।
पायलट की प्रमुख मांगे
रैली को संबोधित करते हुए पायलट ने कहा कि अगर उनकी मांगें इस महीने के अंत तक पूरी नहीं हुईं तो वे पूरे प्रदेश में आंदोलन शुरू करेंगे। उन्होंने तीन मांगें रखी हैं। पहली- पिछली भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोपों के खिलाफ कार्रवाई, दूसरी- राजस्थान लोक सेवा आयोग के विघटन और इसके पुनर्गठन और तीसरी मांग पेपर लीक से प्रभावित लोगों के लिए मुआवजा और कार्रवाई की मांग से जुड़ी है।
जनता ही मेरी एकमात्र पूंजी
पायलट ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारी जन संघर्ष यात्रा का आखिरी दिन है। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि हमारी तीनों मांगें पूरी होनी चाहिए। जनता को अपनी एकमात्र ‘पूंजी’ बताते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वह राज्य भर में आंदोलन करेंगे।
अभी गांधीवादी तरीके से आंदोलन किया
उन्होंने कहा कि इस बार मैंने गांधीवादी तरीके से अनशन किया। लेकिन, अगर इस महीने के अंत तक हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो मैं पूरे राज्य में जनता के साथ आंदोलन करूंगा। हम पैदल चलेंगे। जनता के साथ सड़कों, कस्बों और गांवों में जाएंगे। हम जनता के मुद्दों को उठाते रहेंगे और उनके न्याय के लिए लड़ते रहेंगे।
पायलट ने कहा कि हमारे पास अपना कुछ भी नहीं है। हमने सिर्फ जूते पहने और यात्रा शुरू की। मुझे उम्मीद भी नहीं थी कि यात्रा में कौन आएगा। लेकिन अल्पसूचना पर ही इस तरह बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। हमारे पास एकमात्र पूंजी जनता है। उनके साथ, हम आंदोलन करेंगे। हम राज्य के कोने-कोने तक पहुंचेंगे।
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, 20 नवंबर को मतगणना
1 day agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
1 day agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
3 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
4 days agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
7 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
12 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
12 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
13 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
14 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines