प्रदेश के 47 स्कूलों में खुलेंगे अतिरिक्त संकाय, सीएम गहलोत ने प्रस्ताव को दी मंजूरी
Author: Pushpendra Sharma
Feb 24, 2024 12:57 AM IST
के जे श्रीवत्सन, जयपुर: राजस्थान में प्रदेश सरकार ने सोमवार को अहम निर्णय लिया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 47 राजकीय विद्यालयों में अतिरिक्त संकाय खोलने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। इनमें 39 विद्यालयों में विज्ञान संकाय, 3 में वाणिज्य और 5 में कला संकाय (विषय) शामिल हैं।
इन जिलों के स्कूलों में खुलेंगे नए संकाय
जानकारी के अनुसार, झुंझुनूं के 5, बीकानेर, दौसा व जयपुर के 4-4, बाड़मेर, अलवर, सीकर व जोधपुर के 3-3, भरतपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, उदयपुर व जोधपुर के 2-2 और अजमेर, भीलवाड़ा, चूरू, डूंगरपुर, जालौर, करौली, नागौर व राजसमंद के 1-1 विद्यालय में नए संकाय खोले जाएंगे।
स्कूल व्याख्याता और प्रयोगशाला सहायक के पदों का सृजन
नए खुलने वाले अतिरिक्त संकायों के संचालन के लिए स्कूल व्याख्याता के 143 एवं प्रयोगशाला सहायक के 39 पदों का सृजन किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को अपनी रुचि के संकाय में स्थानीय स्तर पर ही पढ़ने के अवसर मिलेंगे। उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत ने वित्त एवं विनियोग विधेयक चर्चा के दौरान इस संबंध में घोषणा की थी।