Jaipur News: खाली प्लॉट को हड़पने के मामले में ,जयपुर में नगर निगम ग्रेटर के पार्षद को भष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने शनिवार दोपहर गिरफ्तार किया है। पार्षद पर आरोप है, कि वो परिवादी को उसके ही प्लॉट को बनवाने में परेशान कर रहा था, साथ ही परिवादी को प्लॉट तुडवाने की धमकी दे रहा था, ACB टीम पार्षद रामकिशोर को 30 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। ACB टीम आरोपी पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज कर उससे पूछताछ कर रही हैं,साथ ही ACB टीम की आरोपी पार्षद के घर और ठिकानों पर सर्च की कार्रवाई जारी हैं।
पार्षद को रंगे हाथ रिस्वत लेते पकड़ा
एडीजी (एसीबी) हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि जेडीए कॉलोनी पालड़ी मीणा के रहने वाले आरोपी रामकिशोर सोयल पुत्र मूलचंद सोयल को रिश्वत लेते अरेस्ट किया गया है। वह नगर निगम जयपुर-ग्रेटर के वार्ड नंबर-123 का पार्षद है। ACB जयपुर नगर चतुर्थ इकाई को परिवादी ने शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि वार्ड नंबर-123 में उसका प्लॉट है। प्लॉट के निर्माण काम को लेकर स्थानीय पार्षद रामकिशोर सोयल उसे परेशान कर रहा है। प्लॉट के निर्माण काम में दिक्कत करने के साथ जेडीए/नगर निगम की ओर से तुड़वाने की धमकी दे रहा है।
30 हजार रिश्वत की मांग कर रहा था
प्लॉट को नहीं तुड़वाने और परेशान नहीं करने की एवज में 30 हजार रुपए की रिश्वत की मांग रहा है। पार्षद की लगातार रिश्वत मांग से परेशान होकर परिवादी ने ACB में शिकायत दी। ACB टीम ने शिकायत के आधार पर जांच की। जांच के दौरान शनिवार दोपहर पार्षद रामकिशोर सोयल को 30 हजार रुपए की घूस लेते रंगे हाथों ACB टीम ने धर-दबोचा। ACB टीम ने रिश्वतखोर आरोपी पार्षद रामकिशोर को अरेस्ट कर घूस की रकम जब्त कर ली है। उसके घर और अन्य ठिकानों पर सर्च की कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
16 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
1 day agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
2 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
5 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines