Jaipur News: राजस्थान के जयपुर में गुरुवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है. एसीबी की टीम ने प्रदेश के सबसे बड़े SMS अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभागाध्यक्ष (HOD) और SMS मेडिकल कॉलेज के एडिशनल प्रिंसिपल डॉ. मनीष अग्रवाल को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. इसके अलावा ACB ने उनके घर और अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की है.
एसीबी की टीम ने की कार्रवाई
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के अधिकारियों के अनुसार, एसएमएस अस्पताल में भामाशाह योजना के तहत ब्रेन हेमरेज होने पर ब्रेन कॉयल सप्लाई करने वाले फर्म से रिश्वत मांगने की बात सामने आई थी। जिसके कारण इस फर्म का लगभग 12 लाख रुपये से अधिक अस्पताल पर बकाया था. यह बिल तभी पास होते जब अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभागाध्यक्ष डाक्टर मनीष अग्रवाल के इन बिलों पर काउंटर हस्ताक्षर होते.
काउंटर हस्ताक्षर करने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप
आरोप है कि इन्ही बिलों पर काउंटर हस्ताक्षर करने की एवज में फर्म से रिश्वत की मांग की गई थी. जिसके बाद फर्म द्वारा मामले की शिकायत एसीबी से की गई थी. इसके बाद इस मामले में जांच करने और कार्रवाई करने के लिए एएसपी संदीप सारस्वत को कार्रवाई सौंपी गई थी. जिसके बाद गुरुवार को मामले में जांच के बाद ACB टीम ने एक लाख रुपए की रिश्वत लेते डॉ. मनीष को रंगेहाथों दबोच लिया.
यह भी पढ़ें- राजस्थान: स्कूली बच्चों ने सूर्य नमस्कार कर फिर रचा इतिहास, एक करोड़ से ज्यादा बच्चों ने बनाया रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
बिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
2 hrs agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
11 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
12 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines