के जे श्रीवत्सन, जयपुर: राजस्थान में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने घुमंतू बोर्ड के पूर्व चेयरमैन गोपाल केसावत 18.50 लाख की घूस लेते गिरफ्तार किया है। केसावत के साथ ही 3 अन्य लोगों को भी ACB ने दबोचा। जानकारी के अनुसार, दलाल रवीन्द्र सहित दो अन्य आरोपी ट्रैप किए गए हैं।
कहा जा रहा है कि ये घूस RAS भर्ती परीक्षा को लेकर मांगी गई थी। DG ACB हेमंत प्रियदर्शी, डीआईजी रणधीर सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। ASP बजरंग सिंह शेखावत, राजेंद्र नैन, DSP राजेश जांगिड़, सचिन शर्मा की टीम ने इस ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया।
पैसे लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा
कांग्रेस नेता गोपाल केसावत को राज्य मंत्री स्तर का पद मिला हुआ था। पिछले 24 घंटों में एसीबी अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किया जाने वाले वह चौथे शख्स हैं। एसीबी ने कहा कि सभी चार आरोपियों को पैसे लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया, उन्होंने कहा कि उन्हें मामले में आरपीएससी अधिकारियों की कोई संलिप्तता नहीं मिली है।
परीक्षा पास कराने की एवज में मांगी थी रिश्वत
एसीबी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) हेमंत प्रियदर्शी ने कहा कि एसीबी की सीकर इकाई को शिकायत मिली थी कि गोपाल केसावत और उनके तीन सहयोगी अनिल कुमार, ब्रह्मप्रकाश और रविंदर शर्मा आरपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा पास कराने के लिए शिकायतकर्ता से 40 लाख की रिश्वत मांग रहे थे।
संबंधित खबरें
बिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
1 hr agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
10 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
11 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines