राजस्थान में गर्मी ने अप्रैल के महीने में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मई-जून में पड़ने वाली प्रचंड गर्मी को लेकर अभी से चिंताएं बढ़ गई हैं, क्योंकि राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। जैसलमेर में बुधवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पूरे देश में सबसे अधिक था। इस बीच आईएमडी ने आंधी-तूफान के साथ हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान में बढ़ती गर्मी को लेकर हाई कोर्ट सख्त है। राजस्थान हाई कोर्ट ने भीषण गर्मी और लू से निपटने के सरकारी इंतजामों पर सख्त रुख अपनाते हुए केंद्र और राज्य सरकारों को नोटिस जारी किया है। HC ने सवाल उठाया कि क्या लोगों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस एक्शन प्लान तैयार किया गया है?
राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश अनूप कुमार ढंड ने बढ़ती गर्मी की गंभीरता को देखते हुए न्याय मित्रों की नियुक्ति की है और स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि भीषण गर्मी से जनता को राहत देने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाएं। ट्रैफिक सिग्नलों पर छाया, पीने के पानी और ओआरएस घोल की व्यवस्था शामिल है। साथ ही HC ने अस्पतालों में गर्मी से संबंधित बीमारियों के लिए तैयारियों की जानकारी भी मांगी है।
हाई कोर्ट ने सरकार को आदेश दिया कि खुले स्थानों पर काम करने वाले मजदूरों को दोपहर 3 बजे तक विश्राम की सुविधा दी जाए। साथ ही एक समन्वय समिति के गठन का निर्देश भी दिया गया है, जो इस आपदा से निपटने के उपायों की निगरानी करेगी। इतना ही नहीं, HC ने साल 2015 में प्रस्तावित ‘गर्मी और सिजलिंग वेव्स रोकथाम विधेयक’ को लागू न करने पर भी जवाब मांगा है। साथ ही गर्मी से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को मुआवजा देने की क्या व्यवस्था है? इस पर भी सरकार से रिपोर्ट तलब की गई है। हाई कोर्ट की इस सक्रियता से साफ है कि अब लू और गर्मी से निपटने के लिए सिर्फ कागजी योजनाओं से काम नहीं चलेगा, बल्कि जमीनी कार्रवाई जरूरी है।
इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजस्थान में भीषण गर्मी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी राजस्थान में 17 अप्रैल को 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक धूल भरी आंधी चलेगी, जबकि पश्चिमी राजस्थान में 18-19 अप्रैल को धूल उड़ाने वाली तेज हवाएं चलेंगी, जिसकी स्पीड 30-40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से बढ़कर 50 किमी प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कोटा, अजमेर, जयपुर संभाग में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में हीटवेव के साथ लू भी चलेगी।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
2 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
2 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
8 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
8 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines