News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Rajasthan News: राजस्थान के अजमेर में मंगलवार को हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। रामगंज थाना क्षेत्र में ब्यावर रोड स्थित एचएमटी के सामने एक मीट की दुकान पर रेट को लेकर विवाद हो गया। मामूली विवाद में बदमाशों ने दुकानदार और उसके साथियों पर चाकू से हमला कर दिया। मौजूद चश्मदीदों के अनुसार, अचानक हुए इस हमले में दुकानदार समेत 6 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल जवाहरलाल नेहरू अस्पताल (JLN) ले जाया गया, जहां दुकानदार इमरान और उसके रिश्तेदार शाहनवाज की मौत हो गई। जबकि सलमान, इरफान, शाहरुख, शाहनवाज, शाहरुख आदि को गंभीर चोटें आईं हैं।
एडीसीपी हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि मीट की रेट को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें कुछ लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
वारदात के बाद स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में भय का माहौल है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मौत की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन सहित रिश्तेदार अस्पताल पहुंचकर हंगामा करना लगे। अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।
न्यूज 24 पर पढ़ें राजस्थान, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।