कोटपूतली : एलबीएस महाविद्यालय एवं डा. पंकज सिंह फाउंडेशन के तत्वाधान में इस भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में 52 कंपनियों के लिए 4600 से ज्यादा अभ्यार्थियों ने इंटव्यू देने आये। इनमे से करीब 900 से ज्यादा को कम्पनी में साथ काम करने के लिए ऑफर लेटर दिए।
इस मेले को शुरू करने से पहले मेले का फीता काटकर शुभारंभ डॉ पंकज सिंह ने किय साथ ही महाविद्यालय प्रशासन को धन्यवाद दिया और कहा की हमारे देश के देश का युवा बहुत प्रतिभाशाली है। इसे केवल एक अवसर की तलाश है। डॉक्टर पंकज सिंह फाउंडेशन ने अब तक कई रोजगार मेले आयोजित किए हैं उन सभी में युवाओं ने आगे आकर भाग लिए जिसमे हजारों युवाओं को रोजगार मिला है।
डा. पंकज सिंह ने विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों और अतिथियों को साफा-माला पहना कर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। एनसीसी केडेटस एवं स्काउट गाइडस ने अतिथियों को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। एलबीएस महाविद्यालय की प्राचार्या उर्मिल महावत ने सराहना करते हुए कहा कि डा. पंकज सिंह युवाओं के लिए हमेशा साथ खड़े रहते है।
रोजगार मेले में युवाओं ने पूरे उत्साह से भाग लिया। कुल 4607 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें 2858 ऑनलाइन और 1749 ऑफ़लाइन प्राप्त हुए। विभिन्न कंपनियों द्वारा आवेदकों के इंटरव्यू कर 924 आवेदकों को हाथों-हाथ ऑफर लेटर जारी किए। रोजगार मेले में देशभर की 52 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की जिनमें डी-मार्ट, फ्लिपकार्ट, अमेजो़न, पेटीएम, जस्ट डायल, फोनपे सहित अनेक राष्ट्रीय कंपनियां शामिल रहीं।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
1 day agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
5 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
5 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
5 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
7 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines