Jodhpur News: जोधपुर की प्रिशा ने स्केटिंग के साथ कमर में रिंग डाल कर हूला हूप का प्रदर्शनकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। स्केटिंग के साथ हूला-हूप में प्रिशा ने चीन की 21 की प्रतिभागी का रिकॉर्ड तोड़ अपनी यह उपलब्धि गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराई। प्रिशा ने मात्र एक मिनट में स्केटिंग के साथ हूला-हूप के 231 रोटेशन पूरे किए। चीन की खिलाड़ी का 200 रोटेशन का रिकार्ड तोड़ते हुए अब नया रिकार्ड भारत देश के नाम कर लिया हैं।
19 महीने की थी प्रिशा
प्रिशा जब 19 महीने की थी, तो उसने अपने माता-पिता को बताया कि उसका स्केट सीखने का मन है। और इतनी कम उम्र के बच्चों के स्केट मार्किट में नहीं मिलते हैं, तो भी प्रिशा के माता-पिता ने उसकी इच्छा पूरी करने के लिए जुगाड़ करके स्केटिंग सेट लाकर दिया और लगभग एक महीने बाद प्रिशा ने स्टेट लेवल प्रतियोगिता में पार्टिसिपेट करके गोल्ड मैडल हासिल किया
कोरोना काल में अपने नाना के प्रोत्साहन से अपने इस टैलेंट का रिकॉर्ड बनाने की ठानी। नाना के इस आइडिया से प्रिशा को एक नई दिशा मिल गई। इसी दौरान प्रिशा ने अभी तक वर्ष 2021 में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड व 2021 में एशिया रिकॉर्ड और साल 2022 में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है।
सपना, ओलिंपिक मेडल जीते प्रिशा
9 वर्षीय प्रिशा अपने नाना को अपना आदर्श मानती हैं। प्रिशा के नाना रामप्रकाश मालपानी जोधपुर में बिज़नेसमैन हैं। प्रिशा की मां डॉ प्रीति मालपानी होममेकर है और अपने दोनों बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए उनके अपना समय बिताती हैं। पिता सुशील सिंह नेगी आईसीआईसीआई बैंक में है।
प्रिशा की मां कहती हैं, उनके परिवार का सपना है कि वह ओलिंपिक में मेडल जीते। प्रिशा का भाई ध्रुवाह नेगी भी अपनी बहन के नक़्शे क़दम पर है। वह भी अगले माह ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की दिशा में अग्रसर है। अपनी इस सफलता का श्रेय अपने कोच कपिल गहलोत, अजीत सिंह राठौड़, कोच दीपक सैनी को देती है।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
18 hrs ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
20 hrs agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
1 day ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
2 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
3 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
4 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
5 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
5 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
6 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines