हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सरकार की संवेदनशीलता लाई रंग, 6 और पाक विस्थापितों को मिली भारतीय नागरिकता

Pakistani Refugees Happy : पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता देने को लेकर राजस्थान सरकार बेहद गंभीर है। सरकार की संवेदनशीलता रंग लाई और पाक विस्थापितों के बरसों का इंतजार खत्म हो गया। जयपुर में 6 और पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता मिली।

विज्ञापन
पाक विस्थापितों को मिली भारतीय नागरिकता।

Pakistani Refugees Indian Citizenship (केजे श्रीवत्सन) : राजस्थान की भजनलाल सरकार ने विस्थापित लोगों के लिए बड़ा कदम उठाया। प्रदेश में सालों से रह रहे पाकिस्तान से विस्थापित 6 हिंदू लोगों को नियम और पात्रता के अनुसार भारतीय नागरिकता दी गई। जयपुर के जिला प्रशासन ने इन लोगों को भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र दिए, जिसे पाकर ये लोग काफी खुशी हैं।

जयपुर के जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित के निर्देश पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर (साउथ) शैफाली कुशवाहा ने कविता बाई, निर्मलदास, शभागु मल, पूरी बाई, मुकेश लाल और शंकर लाल को भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र सौंपे। इन 6 लोगों को मिलाकर अबतक जिला प्रशासन की ओर से कुल 325 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रदान की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव की शर्त हारने पर मुंडवाया सिर, दिखी दोस्ती की मिसाल; वायरल है वीडियो

विज्ञापन

भारतीय नागरिकता पाकर खुशी से झूम उठे लोग

कई सालों के बाद भारत की नागरिकता पाने वाले शंकर लाल की आंखों से खुशी के आंसू आ गए। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका आज कई सालों का लंबा इंतजार खत्म हुआ है और आज हम फख्र के साथ कह सकते हैं कि हम भारतीय हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : जैसी जगह ट्रांसफर, वैसा वेतन में इजाफा… राजस्थान का चिकित्सा विभाग ला सकता है नया तरीका

अब भारत में मिली पहचान : शंकर लाल 

विज्ञापन

शंकर लाल ने आगे कहा कि जबतक उनके पास भारतीय नागरिकता का प्रमाण नहीं था, तबतक उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। लेकिन, अब उन्हें न सिर्फ भारत में पहचान मिलेगी, बल्कि सरकारी योजनाओं की मदद से वे अपने परिवार का भरण पोषण भी बेहतर तरीके से कर पाएंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola