राजस्थान में ट्रक में घुसी कार, 5 की पुलिसकर्मियों की मौत, पीएम मोदी की रैली में लगी थी ड्यूटी

5 Police man Killed in Car Accident: इस हादसे में 5 पुलिसकर्मियों में मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं 3 पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल है।

image

5 Police man Killed in Car Accident: राजस्थान के नागौर से एक बड़ी खबर सामने आई है। नागौर में पुलिस की गाड़ी के साथ एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में 5 पुलिसकर्मियों में मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं 3 पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल है। बताया जा रहा है कि कार में 8 पुलिसकर्मी सवार थे। नागौर के रस्ते में पुलिस की कार एक ट्रक से जा टक्काई। ये इतनी जोरदार थी की पुलिस की गाड़ी के परखच्चे ही उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की पहुंची। कार के अंदर पुलिसकर्मियों के शव बुरी तरह से फंसे हुए हैं।

पीएम मोदी की रैली में लगी थी ड्यूटी 

जानकारी के अनुसार, आज राजस्थान के झुंझुनूं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक चुनावी रेली होनी है। उसी रैली में इन पुलिसकर्मियों की तैनाती लगीं थी, जिसके लिए वो जा रहे थे लेकिन रास्ते में नागौर जिले के कणुता गांव के पास उनकी गाड़ी की हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 5 पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई है और 3 गंभीर रूप से घायल है। घायल पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पुलिस हादसे का कारण तलाशने में जुटी हुई है।

कुछ दिनों पहले ही हुआ था हादास

कुछ दिनों पहले भी राजस्थान डूंगरपुर में बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में एक भीषण हादसा हुआ था। इस हादसे में 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं गंभीर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस हादसे में भी गाड़ी के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए थे। ये हादसा नेशनल हाईवे 48 पर हुआ। जानकारी के आनुसार कार में 5 युवक सवार थे। कार की एक बस के साथ जबरदस्त टक्कर हो गई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ