Rajasthan News: राजस्थान में कक्षा 11 और 12 के सिलेबस में ‘आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत’ किताब पढ़ाई जाती है। इसके दो भाग हैं। सूबे के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आरोप लगाया है कि इस किताब में कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार का जमकर महिमामंडन किया गया है। जबकि बीजेपी नेताओं, प्रधानमंत्री मोदी, जनसंघ और दूसरे संगठनों का जिक्र नाममात्र का है। किताब के पार्ट-2 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की तस्वीरें कवर पर हैं, जबकि अंदर कांग्रेस के 15 नेताओं को प्रमुखता से जगह दी गई है। वहीं बाबा साहब आंबेडकर, शास्त्री और सरदार पटेल जैसे राष्ट्रीय नेताओं को या तो नजरअंदाज किया गया है या महज दो-चार लाइनों में समेट दिया गया है। मंत्री ने इस किताब को तुरंत प्रभाव से बैन कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: जयपुर में नकली शराब गैंग का भंडाफोड़, सेना की CSD लेबल लगी बोतलें जब्त
नहीं जोड़े जाएंगे नंबर
शिक्षा मंत्री मदन ने का दावा है कि ये किताब पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में तैयार करवाई गई थी। इसे 4.5 लाख छात्रों को पढ़ाया जा रहा था। इस किताब को बैन करने के बाद मंत्री ने कहा है कि इस विषय के अंकों को स्टूडेंट्स के रिजल्ट में नहीं जोड़ा जाता, इसलिए किताब हटाने से अकादमिक नुकसान नहीं होगा।
जहर जैसी थी किताब, करोड़ों का नुकसान ठीक
किताब का सिलेबस पुराना है लेकिन हाल में सरकार ने 5 लाख किताबें छपवाईं थी, जो अब रद्दी हो गई हैं। इन किताबों की कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस पर मंत्री दिलावर ने कहा कि राजस्थान अगर कोई किताब जहर जैसी हो, तो उसे सिर्फ इसलिए नहीं पढ़ाया जा सकता कि उस पर करोड़ों खर्च हो चुके हैं। ये किताब भारत के इतिहास को नहीं, कांग्रेस की विचारधारा को पढ़ाती है।
कांग्रेस ने बताया- बदले की भावना
मामला जब तूल पकड़ा तो कांग्रेस ने भी मोर्चा खोला। मंत्री दिलावर के फैसले पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस का कहना है कि यह किताब ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित है और बैन का फैसला सिर्फ सियासी बदले की भावना से लिया गया है। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि मदन दिलावर ने सस्ती लोकप्रियता के लिए यह कदम उठाया है। जब बीजेपी का कोई योगदान इतिहास में नहीं था, तो किताब में उन्हें जबरन क्यों घुसाया जाए?
यह भी पढ़ें: ‘सीएम भजनलाल कांग्रेस के लिए…’, गहलोत के एक बयान से राजस्थान की राजनीति में आया भूचाल
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
8 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines