Rajasthan News: देश में इन दिनों के टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। बढ़ती कीमतों के बीच जनता को राहत देने के लिए केंद्र सरकार अपनी एजेंसियों के माध्यम से आम जनता को सस्ते टमाटर उपलब्ध करवा रही है। इन सबके बीच शनिवार को जयपुर में टमाटर के लिए मारामारी हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अधिकारियों को पुलिस की मदद लेनी पड़ी।
केंद्रीय एजेंसी द्वारा शनिवार को रामनगर सेंटर पर सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे टमाटर की ब्रिकी की गई। इस दौरान लोगों की इस कदर भीड़ उमड़ी की कुछ देर के लिए एजेंसी को टमाटर की बिक्री रोकनी पड़ी। कुछ समय पुलिस आई तो पुलिस की मौजूदगी में बिक्री फिर शुरू हो पाई।
इन 4 जगहों पर हुई टमाटर की ब्रिकी
बता दें कि राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ द्वारा जयपुर के महेश नगर, संसार चंद्र रोड़, वैशाली नगर और रामनगर में 70 रुपए किलो टमाटर की स्टाॅल लगाई गई थी। चारों ही जगहों पर कुछ ही घंटों में 4 हजार किलो से अधिक टमाटर बिक गए। इससे कई लोगों को खाली हाथ घर लौटना पड़ा। चारों ही स्थानों पर 10 बजे से पहले लंबी-लंबी लाइनें देखी गई।
कई लोगों की बिगड़ गई तबीयत
टमाटर खरीदने आए लोगों ने बताया कि सुबह से लंबी लाइन लग चुकी थी। टमाटर की पिकअप 11 बजे आई। तब तक 2 किमी. लंबी लाइनें लग चुकी थी। वहीं लोगों की अव्यवस्था के कारण पुलिस को बीच में आना पड़ा। कई बुजुर्ग महिलाओं को कई घंटों तक धूप में खड़ा रहना पड़ा। इस दौरान कई लोगों की तबीयत भी बिगड़ गई।
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
धनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
12 mins agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
2 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
3 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
4 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
6 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
9 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
14 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
14 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में BJP का दमदार प्रदर्शन
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines