बांसवाड़ा: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से इस वक्त दुखदायी खबर सामने आ रही है। जिले में जहरीली शराब ने कहर मचाया है। जिले के आबापुरा थाना क्षेत्र के सज्जनगढ़ गांव जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। तीन लोगों की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक सूर्यवीर सिंह जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों लोगों को अस्पताल में पहुंचाया। जिसमें से दो लोगों ने अस्पताल लाने के दौरान मौत हो गई। वहीं महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, मृतकों में एक ही परिवार से पति-पत्नी के साथ चचेरा भाई भी शामिल है। इसमें पति और भाई की अस्पताल पहुंचने से पहले बीच रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि महिला ने जिला अस्पताल पहुंचने के बाद बुधवार देर शाम दम तोड़ दिया। वहीं प्राथमिक जांच कर रही पुलिस मामले को फूड पॉइजनिंग बता रही है। हालांकि, अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
वहीं थानाधिकारी गजवीर सिंह ने बताया कि गढ़ा ग्राम पंचायत के सज्जनगढ़ फला (घोटिया आंबा के पास) निवासी गंगा पति कांति निनामा, कांति पुत्र पेमला निनामा और चचेरा भाई वागजी पुत्र भैरा की मौत हुई है। इस मामले में परिवार के मगनलाल निनामा ने बताया कि बीती रात को गंगा और कांति ने शराब के साथ मांस का सेवन किया था। वहीं अगले दिन भी गंगा, कांति ने वागजी के साथ मिलकर मांस और शराब का ने दोपहर के समय सेवन किया। इसके बाद से ही तीनों की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टी दस्त की शिकायत हुई।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines