Bikaner News : कर्ज को लेकर बैंक की ओर से बनाए जा रहे दबाव को लेकर राजस्थान के बीकानेर में एक ही परिवार के तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली है। जान गंवाने वाले लोगों में 7 साल की एक बच्ची भी शामिल है। घटना मंगलवार की है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस परिवार ने बैंक से 60 लाख रुपये का लोन लिया था और इसे लेकर बैंक कर्मियों की ओर से लगातार दबाव बनाया जा रहा था।
इंस्पेक्टर जनरल ओम प्रकाश पासवान ने बताया कि राहुल मारू, उसकी पत्नी रुचि और बेटी के शव मंगलवार को उनके घर के कमरे में मिले। ये लोग जय नारायण व्यास कॉलोनी में रहते थे। राहुल के 14 वर्षीय बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है और पीबीएम अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इनके पास से मिले सुसाइड नोट में इसकी वजह बैंक व अन्य लोगों की ओर से कर्ज व उत्पीड़न को बताया गया है।
सोमवार रात घरवालों को दी थी ‘दवाई’
पुलिस के अनुसार राहुल के बेटे ने पुलिस को बताया कि पिता ने सोमवार रात 10 बजे के आस-पास परिवार के सभी लोगों को दवाई दी थी। उसने कहा कि मैंने भी दवाई ली थी लेकिन रात में पढ़ते समय मुझे उल्टी आ गई थी। इसके बाद मैं सो गया था। सुबह जब आंख खुली तो पापा, मम्मी और बहन बिस्तर पर थे और उनके मुंह से खून निकल रहा था। उसने अपने चाचा-चाची को इसकी जानकारी दगी।
पत्नी की बीमारी को लेकर लिया था कर्ज
जानकारी के अुसार राहुल एक होलसेल की मेडिकल शॉप चलाता था। उसकी पत्नी रुचि को ब्रेन हैमरेज हो गया था। इलाज के लिए उसने बैंक से 60 लाख रुपये का कर्ज लिया था। बाद में कर्ज चुकाने के लिए उसने अपना घर, कार और अन्य चीजें भी बेच डाली थीं, लेकिन फिर भी पूरा कर्ज नहीं चुका पाया था। वसूली करने वाले लोग उसे धमका रहे थे। इन सब से परेशान होकर उसने ऐसा कदम उठा लिया।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
9 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
12 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines