झुंझुनूं में एक सड़क हादसे के बाद महिंद्रा स्कॉर्पियो की सुरक्षा को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. डूंडलोद पब्लिक स्कूल के पास हुए हादसे में 21 साल के तरुण नायक की मौत के बाद उनके परिजन और दोस्त सड़क पर उतर आए है. प्रदर्शनकारियों ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को क्रेन से लटकाकर महिंद्रा एजेंसी के बाहर खड़ा कर दिया और उस पर ‘मौत का डब्बा’ लिखकर विरोध जताया. उनका आरोप है कि सीट बेल्ट पहने होने के बावजूद एयरबैग नहीं खुलने से तरुण की जान चली गई.
डूंडलोद पब्लिक स्कूल के पास हुए भीषण सड़क हादसे में स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में 21 वर्षीय तरुण नायक की मौत हो गई. परिजनों और दोस्तों का आरोप है कि टक्कर के दौरान गाड़ी के एयरबैग नहीं खुले, जबकि तरुण ने सीट बेल्ट लगा रखी थी. इसी को लेकर बड़ी संख्या में लोग महिंद्रा एजेंसी के बाहर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को क्रेन से हवा में लटकाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.
गाड़ी पर लिखे थे नारे
बता दें कि गाड़ी पर लिखे गए नारे कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे थे. प्रदर्शन के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति भी बन गई और पुलिस को मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभालना पड़ा. प्रदर्शन के दौरान तरुण के दोस्तों का गुस्सा साफ दिखाई दिया.
उनके दोस्त धीरज जाट ने कहा कि उन्हें किसी तरह का मुआवजा या नई गाड़ी नहीं चाहिए, बल्कि उनका दोस्त वापस चाहिए. उन्होंने महिंद्रा कंपनी और उसके प्रबंधन से जवाब मांगते हुए कहा कि अगर वाहन इतना सुरक्षित है तो उसकी सुरक्षा की वास्तविकता भी सामने आनी चाहिए. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक निष्पक्ष जांच और संतोषजनक जवाब नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा.
कंपनी ने जताया युवक की मौत पर दुख
उधर, गहलोत मोटर्स झुंझुनूं के मैनेजर रवि शर्मा ने कहा कि कंपनी को युवक की मौत का गहरा दुख है. उन्होंने स्पष्ट किया कि एयरबैग खुलना कई तकनीकी परिस्थितियों पर भी निर्भर करता है और हर दुर्घटना में एयरबैग सक्रिय नहीं होते. उनके मुताबिक हादसे की तकनीकी जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि एयरबैग क्यों नहीं खुले. कंपनी का कहना है कि बीमा प्रक्रिया और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने के लिए वरिष्ठ प्रबंधन स्तर पर चर्चा जारी है.
फिलहाल, इस मामले में एयरबैग के न खुलने की वजह तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी. लेकिन इस हादसे ने एक बार फिर वाहन सुरक्षा, एयरबैग की कार्यप्रणाली और सड़क दुर्घटनाओं में जवाबदेही को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट और कंपनी के अगले कदम पर टिकी हैं.
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
4 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
5 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
8 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
8 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
11 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
12 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
13 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines