Rajasthan News: राजस्थान में सरकार और प्रशासन कुंभकरण की नींद सो रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण है बांसवाड़ा के काॅलेज में खड़े 1500 स्कूटर। ये स्कूटर कल्याण योजना के तहत लड़कियों को मिलने थे, लेकिन सरकार और अधिकारियों की लापरवाही के कारण अब धीरे-धीरे ये कबाड़ में तब्दील होते जा रहे हैं।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार 2020 में काली बाई भील स्कूटी योजना के तहत बांसवाड़ा के दो काॅलेजों में वंचित वर्ग की लड़कियों को काॅलेज जाने के लिए ये स्कूटर दिए जाने थे। ये स्कूटर उन बच्चियों को मिलने थे जिनके माता-पिता की आय 2.5 लाख से कम और 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा में कम से कम 65 प्रतिशत अंक प्राप्त हो।
स्कूटरों की कीमत 12 करोड़ रुपये
जानकारी के अनुसार एक स्कूटर की कीमत 80 हजार रुपये है। ऐसे में सभी स्कूटरों की कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये है। ये सभी स्कूटर पिछले एक साल से बासंवाड़ा के हरदेव जोशी काॅलेज और विद्यामंदिर काॅलेज परिसर में खड़े हैं। अधिकारियों की मानें तो स्कूटर में देरी का कारण पिछले साल दिसंबर में हुए चुनाव और उसके बाद लोकसभा चुनाव के लिए लगी आचार संहिता है।
ये भी पढ़ेंः ‘नीतीश कुमार को NDA के साथ नहीं जाना था…’ जेपी मामले में कांग्रेस की एंट्री, CM पर ली चुटकी
एक सप्ताह में वितरित होंगे स्कूटर
पात्र विद्यार्थियों को स्कूटर तभी मिलता है जब वित्त विभाग उनके लिए एक क्यूआर कोड जारी करता है। मामले में राजस्थान के आदिवासी कल्याण मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर स्कूटर वितरित कर दिए जाएंगे। खराड़ी ने कहा कि कर्तव्य और सरकारी संपत्तियों के प्रति लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ेंः ‘ये लोग नफरत फैलाना चाहते हैं…मुस्लिमों ने भी कुर्बानियां दी’, भागवत और मदरसों को लेकर क्या बोले अखिलेश यादव
संबंधित खबरें
400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
2 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
21 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
1 day agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 day agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 day agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
4 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines