सवाईमाधोपुर: राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले के मलारना डूंगर उपखंड के भारजा नदी पर कांच की झोपड़ी गांव के पास बनास नदी के निर्माणाधीन एनीकट में पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। यहां चादर चलने के बाद एनीकट में नहाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। एनीकट पर सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं होने से लोग जान जोखिम में डालकर बनास नदी में छलांग लगा रहे हैं। जिसके चलते रविवार को एक हादसा देखने को मिला।
जानकारी के मुताबिक बनास नदी के निर्माणाधीन एनीकट पर रविवार को दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए 18 वर्षीय युवक का बनास नदी में डूबने की घटना के 24 घंटे के बाद शव मिला। रविवार तीन बजे युवक के बनास नदी में डूबने के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन के साथ क्षेत्रीय विधायक और सीएम सलाहकार दानिश अबरार ने दरियादिली दिखाते हुए बनास नदी में युवक को ढूंढने का प्रयास किया था।
लेकिन रविवार देर शाम तक चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान युवक का कोई सुराग नहीं मिला था। जिस पर आज सुबह एक बार फिर सिविल डिफेंस एसडीआरएफ और पीलवा गांव के गोताखोरों के द्वारा युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
चट्टानों के बीच फंसा हुआ मिला
इस दौरान दोपहर तीन बजे सिविल डिफेंस एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की संयुक्त टीम को युवक का शव बनास नदी के चट्टानों के बीच फंसा हुआ मिला. बनास नदी में डूबे युवक की तलाशी को लेकर एसडीएम हर्षित वर्मा मौके पर अधिकारियों के साथ खड़े होकर युवक को ढूंढने के लगातार प्रयास कर रहे थे. जिस पर बनास नदी में तलाश कर रही है, एसडीआरएफ सिविल डिफेंस व स्थानीय गोताखोरों की टीम को सफलता मिली.
संबंधित खबरें
प्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
6 mins agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 hr ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
1 hr agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
2 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
2 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
3 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
3 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
3 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
3 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines