कोटा: राजस्थान के कोटा जिले से दुखद खबर सामने आ रही है। जिले के इटावा क्षेत्र से खातौली थाना क्षेत्र के बोरदा गांव में बुधवार देर रात्रि को एक विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। इसके बाद खातोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर इटावा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। गुरुवार सुबह मृतका के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले पूरे मामले में मृतका के भाई ने जीजा पर बहन की हत्या का आरोप लगाया है।
खातौली थाना अधिकारी रामस्वरूप राठौर ने बताया कि मंजू बाई बेरवा की शादी 2012 में बोरदा निवासी रामचरण के साथ हुई थी। दंपती के चार बच्चे हैं। पुलिस ने पारिवारिक कलह के चलते महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की आशंका जताते हुए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया है। वहीं मृतका के भाई दिलखुश बेरवा ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। जिसमें उसने अपने जीजा पर बहन की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 174 में मृग दर्ज कर मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया है। खातोली थाना अधिकारी राठौर के अनुसार जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तब मृतका के पीहर पक्ष के परिजन मृतका के शव को रोड़ पर ले आए थे। उन्हें मृतका रोड़ पर ही मिली थी जहाँ से शव को कब्जे में लेकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं मृतका के भाई द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार पुलिस मामले का अनुसंधान कर रही है।
जहाँ मृतका मंजू बैरवा के ससुराल पक्ष का कोई भी व्यक्ति मृतका के शव के साथ अस्पताल नहीं आया। वहीं मृतका के पति रामचरण के भी गायब होने से उक्त घटना पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं और मृतका के पीहर पक्ष के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले के दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले का अनुसंधान कर रही है.
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
5 hrs agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
6 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
8 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
8 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
9 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
9 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
11 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
12 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
12 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines