जयपुर: कांग्रेस ने राजस्थान के अपने विधायकों की रविवार शाम 7 बजे मुख्यमंत्री निवास पर जयपुर में एक बैठक बुलाई है, इस चर्चा के बीच कि क्या अशोक गहलोत आखिरकार सचिन पायलट के मुख्यमंत्री बनने के लिए रास्ता साफ़ कर सकते हैं? लेकिन वर्तमान हालातों को देखते हुए सचिन पायलट की मुख्यमंत्री बनने की राह आसान नहीं रहने वाली हैं। क्योंकि राजस्थान में जिस हिसाब से गहलोत गुट के विधायकों की सक्रियता नजर आ रही है, लगता है कोई बड़ा खेल होने वाला है।
बता दें कि गहलोत के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सचिन पायलट के CM पद की रेस में सबसे आगे होने के अलावा कुछ और चेहरों पर भी चर्चा चल रही है। पायलट के अलावा विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी भी प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। 2008 के चुनाव में महज एक वोट से हार की वजह से मुख्यमंत्री बनते बनते रह गए सीपी जोशी को गहलोत का भी समर्थन प्राप्त है।
वहीं सीपी जोशी के अलावा बीडी कल्ला का भी नाम चर्चा में है, जो ब्राह्मणों के जानेमाने नेता हैं। चौथे दावेदार के रूप में वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का नाम चल रहा है। जाट समुदाय से आने वाले गोविंद को सीएन बनाकर पार्टी जाटों को साथ सकती है। राजस्थान में 11 लोकसभा सीटों पर जाट अहम भूमिका निभाते हैं।
गौरतलब है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद से ही प्रदेश में नए मुख्यमंत्री के लिए लॉबिंग शुरू हो चुकी है। हालांकि सचिन पायलट इस पद के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। लेकिन राजनीति को संभावनाओं का खेल यूं ही नहीं कहा जा सकता है। ऐसे में कई जानकारों का यह भी कहना है कि अभी से इस संबंध में कोई भी दावा करना मुश्किल है कि राजस्थान की सियासत का ऊंट किस करवट बैठेगा।
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
15 mins agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
57 mins agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
1 hr agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
2 hrs agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
3 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
3 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
4 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
14 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
16 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines