Rajasthan Weather Update: राजस्थान में भारी बारिश का दौर आगामी मौसम अनुमान तक थम गया है और उसके बाद भीषण गर्मी का दौर शुरु हो गया है। भीषण गर्मी का यह दौर कब तक जारी रहने वाला है, यह आगामी दिनों में पता लग जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों तक प्रदेश में गर्मी और उमस इसी तरह से लोगों को सताती हुई नजर आएगी।
हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार 9 सितम्बर से पूर्वी राजस्थान में बारिश लोगों को राहत देती हुई नजर आएगी तो वहीं 10 सितम्बर से पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है।
बताया जा रहा है कि इस सप्ताह के अंत यानि शनिवार से फिर से बारिश का दौर शुरु होगा और यह तूफानी बारिश होगी। बंगाल की खाड़ी की ओर से आ रहे एक मौसम तंत्र के कारण ऐसा होगा। यह दौर पांच से सात दिन चलेगा और उसके बाद बारिश का दौर खत्म होगा।
9 सितंबर से पूरे राजस्थान में बारिश होने की संभावना
जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक 9 सितंबर से पूरे राजस्थान में बारिश होने की संभावना है। विभिन्न जगहों पर हल्की से मध्यम तो कहीं पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के कोटा, झालावाड़, बारां, भरतपुर, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर के पूरे हिस्से में बारिश होगी। जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा और पाली समेत आसपास के इलाकों में भी बारिश का दौर रहेगा। हालांकि बीकानेर, जालोर, सिरोही, बाड़मेर, जैसलमेर में बारिश का दौर जारी रहेगा।
तापमान में हुई बढ़ोतरी
बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन और रात का तापमान मिला जुला दर्ज किया गया। हालांकि इस दौरान प्रदेश के अधिकतर जिलों में रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बीते 24 घंटों में 39.3 डिग्री के साथ चूरू में सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया तो वहीं 27.1 डिग्री के साथ टोंक में सबसे गर्म रात दर्ज की गई। राजधानी जयपुर में भी दिन का पारा 35 डिग्री तो रात का तापमान 26.4 डिग्री पर पहुंच चुका है।
संबंधित खबरें
अभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
27 mins agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
1 hr agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
2 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
2 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
3 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
3 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
13 hrs agoबिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
14 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
15 hrs agoममता बनर्जी पर महिला ने किया हमला! TMC का दावा- हाथ में था चाकू
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines