Rajasthan Weather Update: राजस्थान में एक बार फिर मौसम में बदलाव हो रहा है। मंगलवार को राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने प्रदेश के 24 जिलों में बुधवार को बारिश की संभावना जताई है। वहीं कई जगह पर भारी और अति भारी बारिश होने का भी अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक बरसात का यह दौर 15 सितंबर के बाद भी जारी रह सकता है ऐसे में मानसून की विदाई भी इस बार देरी से होगी। राजधानी जयपुर में मंगलवार सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई लेकिन दोपहर बाद मौसम बदला और बरसात शुरू हो गई। शहर के विभिन्न इलाकों में अच्छी बरसात रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग के मुताबिक मानसून ट्रफ रेखा बुधवार को जैसलमेर, कोटा, गुना, मध्यप्रदेश के मध्य भागों पेंड्रा रोड, जमशेदपुर, दीघा और वहां से बंगाल की खाड़ी के पूर्वोत्तर में सुचिह्नित निम्र दबाब क्षेत्र के केंद्र से गुजर रही है।
आज इन 24 जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, भीलवाड़ा, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, करौली, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक और उदयपुर में बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली के साथ भारी बारिश की संभावना है। वही बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़ में मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ कहीं- कहीं पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
टूट सकता है कई सालों का रिकार्ड
मौसम के जानकारों का कहना है कि राजस्थान में सितंबर में हो रही बारिश कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। बता दें कि प्रदेश में 1 जून से 8 सितम्बर तक कुल 546.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि सामान्य तौर पर 402.5 मिलीमीटर बारिश होती है। यानी यह औसत से 36 प्रतिशत ज्यादा है।
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
33 mins agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
56 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
1 hr agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
2 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
3 hrs agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
3 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
4 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
4 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines