Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून विदाई से पहले मौसम पल-पल अपनी चाल बदल रहा है। मौसम विभाग ने अब ताजा पूर्वानुमान जारी किया है, इसमें 13 और 15 सितम्बर तक प्रदेश के पांच संभागों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्वी राजस्थान में हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार मानसून एक्टिव होने का सर्वाधिक असर पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर व अजमेर संभाग के जिलों पर रहेगा। अधिकतर भागों में 15 सितंबर को हल्की बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान इन संभागों के अधिकतर भागों में हल्की से मध्यम बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की भी संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक बारिश बांसवाड़ा के जगपुरा में 8 सेंटीमीटर, कोटा के सांगोद में 5 सेंटीमीटर, झालावाड़ के अकलेरा में 5 सेंटीमीटर, डूंगरपुर के निथुवा में 5 सेंटीमीटर, डूंगरपुर के वेजा में 4 सेंटीमीटर, प्रतापगढ़ के पीपलखूंट में 4 सेंटीमीटर, और राज्य के अन्य कई हिस्सों में 3 सेंटीमीटर से 1 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई।
जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना अति कम दबाव का क्षेत्र आज तीव्र होकर यह उड़ीसा एवं छत्तीसगढ़ के आसपास के क्षेत्रों के ऊपर स्थित है। उन्होंने बताया कि इस तंत्र के अगले 24 घंटों में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश की तरफ आगे बढ़ने तथा धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है।
बता दें कि राजस्थान में इस बार अनुमान से ज्यादा बारिश हुई है। गर्मी के दिनों में पेयजल संकट गहराने के आसार नही हैं। जल संसाधन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान में कोटा, झालावाड़, सिरोही, प्रतापगढ़, श्रीगंगानगर, बारां के साथ ही अन्य जिलों में सबसे ज्यादा बारिश हुई। जानकारी के मुताबिक कोटा में सबसे ज्यादा 64 फीसदी से ज्यादा बारिश हुई।
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
29 mins agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
52 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
1 hr agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
2 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
3 hrs agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
3 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
3 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
4 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines