Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून की विदाई चल रही है। लेकिन अभी भी कुछ जिलों में बारिश हो रही है। लौटते मानसून की बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि राजस्थान में इस समय खरीफ की फसल की कटाई चल रही है और बारिश से किसानों की फसल खराब होने की आशंका है। इसलिए किसान अब बारिश बंद होने की दुआएं कर रहे हैं।
वहीं राजस्थान में बुधवार को भी पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। वहीं 22 और 23 सितम्बर को कोटा और भरतपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मंगलवार की बात करें तो प्रदेश के कई जिलों में देर शाम को बारिश हुई। जयपुर में भी शाम में सुहावने मौसम ने लोगों को राहत दी।
इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 12 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग केंद्र जयपुर के अनुसार आज टोंक, सीकर, सवाई माधोपुर, कोटा, करौली, झुंझुनू, जयपुर, धौलपुर, दौसा, भरतपुर, बारां और अलवर में मेघगर्जन और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, पूर्वी बीकानेर, नागौर व चुरू जिलों में भी 22 और 24 सितम्बर तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों से मानसून मंगलवार को विदा हो गया है। बुधवार सुबह कोटा समेत हाड़ौती में बादल छाए हुए थे, जिससे बारिश के आसार बन रहे हैं।
प्रदेश में इस बार अच्छी बारिश
आपको बता दें इस बार राजस्थान में जमकर बारिश हुई है। राजस्थान में इस बार अच्छी बारिश से प्रदेश के बांधों में पानी की अच्छी आवक हुई है। जयपुर, अजमेर, पाली, टोंक जिलों के कई गांव और शहरों की सवा करोड़ से ज्यादा की आबादी के लिए अगले 2 साल तक के पीने के पानी का इंतजाम हो गया है।बीसलपुर बांध ओवरफ्लो होकर बहने लगा। जबकि पाली का जवाई बांध 72 फीसदी भर गया है। इन दो बांधों में अब भी लगातार पानी आ रहा है। बीसलपुर बांध से राजधानी जयपुर समेत पांच जिलों की प्यास बुझती है।
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
8 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
8 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
9 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
10 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
11 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
12 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
13 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
13 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
14 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines