Rajasthan Weather Report: राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह भी मानसूनी गतिविधियों के जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है। बीते चौबीस घंटे में राज्य में सबसे अधिक 120 मिलीमीटर बारिश बांसवाड़ा के गढ़ी में हुई है।
मौसम विभाग केंद्र जयपुर के अनुसार उड़ीसा के ऊपर बना दबाव तंत्र आज कमजोर हो गया तथा वह वर्तमान में पूर्वी मध्य प्रदेश एवं आसपास के क्षेत्रों के ऊपर स्थित है। इससे प्रदेश में नया परिसंचरण तंत्र सक्रिय हो गया है। इसकी वजह से आगामी दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इस सप्ताह दक्षिण राजस्थान के कोटा और उदयपुर संभाग के जिलों समेत आसपास में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।
वहीं, बंगाल की खाड़ी में एक और नया कम दबाव का क्षेत्र 13 अगस्त के आसपास बनने की प्रबल संभावना है। आगामी एक सप्ताह राज्य में मानसून की सक्रियता बनी रहेगी। 12 अगस्त को राज्य में बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होने व कहीं-कहीं भारी से लेकर अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।
यहां के लिए अलर्ट जारी
आज 10 अगस्त को बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, उदयपुर व झालावाड़ जिलों व आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी से लेकर अति भारी दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है। पिछले 24 घंटों में बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई है।
इसके अलावा गर्मी और उमस की वजह से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को भी गर्मी और उमस से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिन और रात के तापमान में करीब 2 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, प्रदेश के करीब सभी जिलों में दिन का तापमान 32 डिग्री के पार दर्ज किया गया है और रात का तापमान 26 डिग्री के पार पहुंच गया है।
संबंधित खबरें
शरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
19 mins agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
1 hr agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 hrs agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
3 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
3 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
4 hrs agoझारखंड में 15 साल पुराने सरकारी वाहन अब होंगे स्क्रैप
5 hrs agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
5 hrs agoपश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत
7 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines