हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rajasthan Weather Report: प्रदेश में कल फिर से दस्तक दे सकता है मानसून, इन जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी

विज्ञापन

जयपुर: राजस्थान में पहले दौर की बारिश खत्म हो चुकी है। इस साल नए रिकॉर्ड बनाने वाली जुलाई की बारिश पर तीन दिनों का लाइट ब्रेक लगा है। संभावना है कि तीन अगस्त से मॉनसून फिर से दस्तक दे सकता है। प्रदेश में इस साल जुलाई महीने में मानसून की औसत बारिश से करीब 67 फीसदी से ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है। वहीं इस मानसून सीजन की बारिश का आंकड़ा अगले 15 दिनों में पूरा होने की संभावना भी मौसम विभाग की ओर से जताई गई है।

3 अगस्त से बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार मानसून के दूसरे दौर की बारिश की संभावना 3 अगस्त से है, लेकिन इससे पहले ही एक बार फिर से प्रदेश के कई जिलों में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही अच्छी बारिश दर्ज की गई। बीते तीन दिनों से मानसून की बेरुखी के चलते तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जाने लगी है। इस दौरान प्रदेश के करीब सभी जिलों में जहां दिन के तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है तो वहीं रात के तापमान में भी करीब 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज होने से एक बार फिर से लोगों को गर्मी और उमस सताने लगी है।

प्रदेश में 30 जून को मानसून ने दस्तक दी और उसके बाद से ही प्रदेश के करीब सभी जिलों में मानसून पूरी तरह से सक्रिय नजर आया। इस दौरान 31 जिलों में अब तक औसत से ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है। मानसून का पहला दौर 30 जून से 29 जुलाई तक चला तो वहीं अब 3 अगस्त से एक बार फिर से प्रदेश में मानसून के दूसरे दिन की बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है।

विज्ञापन

मौसम विभाग की ये चेतावनी

इस दौरान जहां अधिकतर जिलों में मध्यम से तेज बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग द्वारा जारी की गई है तो वहीं कहीं कहीं भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना भी मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। कल से प्रदेश के अधिकतर जिलों में फिर से मानसून सक्रिय होगा। इस दौरान करीब सभी जिलों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना तो इस दौरान कहीं कहीं भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola