जयपुर: राजस्थान में चार दिनों तक मानसून की बेरुखी के बाद एक बार फिर से मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतर जिलों में मानसून की झमाझम बारिश दर्ज की गई। इसे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने लगी है। जयपुर मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को प्रदेश के 19 जिलों में मेघ मेहरबान होंगे।
जयपुर मौसम केंद्र की अपडेट के अनुसार बंगाल की खाड़ी में नया परिसंचरण तंत्र सक्रिय होने से राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत मध्य भारत के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होने का सिलसिला फिर से जारी है। इससे पहले भी प्रदेश के करीब सभी जिलों में मानसून पूरी तरह से सक्रिय नजर आया था। अब फिर से अधिकतर जिलों में मध्यम से तेज बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। कहीं पर भारी से अति भारी बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।
इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक आगामी 24 घंटे में जयपुर, अलवर, बूंदी, कोटा, झुंझुनू, चूरू, सीकर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सवाई माधोपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर, पाली, उदयपुर, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, जालौर, राजसमंद, सिरोही में मध्यम से तेज दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में 5 इंच पानी गिरा। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। कालीसिंध और भीम सागर बांध के एक-एक गेट खोलने पड़े है। प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। नदी-नाले उफान पर है। कोटा और राजधानी जयपुर में गाड़ियां सड़कों पर तैरनी लगी है। आलम यह है कि प्रशासन से जोधपुर, हनुमानगढ़ और चूरू जिले में स्कूलों में छुट्टी करन पड़ी।
पिछले दिनों तापमान में हुई बढ़ोतरी
वहीं प्रदेश के सभी जिलों में दिन का तापमान जहां 30 डिग्री के पार दर्ज किया गया है, तो वहीं रात का तापमान भी इस दौरान 24 डिग्री के पार दर्ज किया गया। बारिश से प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान 33 डिग्री के पार हो चुका है। बीते दिन 38.8 डिग्री के साथ जैसलमेर सबसे गर्म रहा। तो वहीं दर्जनभर जिलों में दिन का तापमान 36 डिग्री के पार दर्ज किया गया है। वहीं प्रदेश के करीब सभी जिलों में रात का पारा 24 डिग्री के पार हो चुका है। आधा दर्जन जिलों में रात का तापमान 27 डिग्री के पार दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
महाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
1 hr ago'ज्ञानेश कुमार को माफ नहीं करेगी जनता', ममता बनर्जी का बड़ा हमला, CEC को बताया 'वैनिश कुमार'
1 hr agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
2 hrs agoक्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
2 hrs agoआसनसोल में 10 दिवसीय कलरीपायट्टु प्रशिक्षण शिविर का आगाज, महिला आत्मरक्षा पर जोर
3 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
4 hrs agoमहिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
5 hrs agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
6 hrs ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
6 hrs agoसीएम हेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई, शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines