जयपुर: राजस्थान में मानसून के आगमन के साथ एक बार फिर बारिश का मौसम शुरू हो गया है। राजस्थान के सभी 7 संभागों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने एक दर्जन जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार आज से नया सिस्टम सक्रिय हो रहा है। जिसकी वजह से प्रदेश में एक सप्ताह तक बारिश को दौर रहेगा। कहीं भारी तो कहीं अति भारी बारिश हो सकती है।
मंगलवार देर शाम से बुधवार सुबह तक जयपुर, प्रतापगढ़, सिरोही, नागौर, सवाई माधोपुर समेत 12 जिलों में 2 से 5 इंच बारिश हुई। माउंट आबू में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक 5 इंच (134 मिमी) बारिश दर्ज की गई। इसके बाद हिल स्टेशन के खूबसूरत मैदानों में झरना बहने लगा।
इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग जयपुर के अनुसार कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर, दौसा,अलवर, भरतपुर, सवाईमाधोपुर, करौली, धौलपुर, टोंक, बूंदी, अजमेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, कोटा, बारां, चित्तौड़गढ़, नागौर, झालावाड़ में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली के साथ भारी बारिश हो सकती है।
भारी बारिश का सिस्टम 3 से 4 अगस्त के बीच सक्रिय
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक आर.एस. शर्मा के अनुसार साउथ राजस्थान में पिछले दिनों से बना हुआ भारी बारिश का सिस्टम खत्म हो चुका है और अगले चार दिनों तक बारिश का सिस्टम कमजोर रहेगा। इसके चलते कुछ स्थानों पर ही हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। राजस्थान में 3 से 4 अगस्त के बीच बारिश का नया सिस्टम सक्रिय होगा, जिसके चलते सप्ताहभर तक भारी बारिश दर्ज होने की संभावना है।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
5 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
6 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
7 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
7 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
9 hrs agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
9 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
10 hrs agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
10 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
10 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines