Rajasthan Weather Alert: तापमान में बढ़ोतरी से सूखने लगी फसलें, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट
Edited By Rakesh Choudhary

बारिश नहीं होने से सूखने लगी फसलें।
Edited By Rakesh Choudhary

बारिश नहीं होने से सूखने लगी फसलें।
Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में मानसून सुस्त होने के कारण अब किसानाें की परेशानी बढ़ने लगी हैं। गंगानगर, चूरू, नागौर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर समेत अनेक जिलोें में खेत में खड़ी फसलें सूखने लगी है। हालांकि मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के अनेक जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।
कृषि विभाग की मानें तो उत्तरी और पश्चिमी राजस्थान में सूखे का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। क्योंकि इन जिलों में किसान सिंचाई की व्यवस्था नहीं होने से बारिश पर निर्भर रहते हैं। वहीं अगस्त के महीने में बहुत ही कम बारिश हुई है। बारिश नहीं होने से प्रदेश में आम जनमानस भी गर्मी से परेशान है। गर्मी के तेवर तेज होने लगे हैं। चूरू में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर में भी अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा। जयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। वहीं अन्य शहरों के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की मानें तो बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोन के कारण कल पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं 5 से 8 सितंबर तक जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग में बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान पाकिस्तान से आ रही हवाओं के कारण तापमान 36 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: