Rajasthan Weather: राजस्थान में 15 अगस्त के बाद से अब अच्छी बारिश हो रही है। मंगलवार को पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में तेज बारिश हुई। राजधानी जयपुर और उसके आसपास के जिलों में तेज बारिश के बाद सड़कें दरिया बन गई। कई जगहों पर आधा फीट तक पानी भर गया। वहीं मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की मानें तो आज भरतपुर, धौलपुर, दौसा, करौली और अलवर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश व अधिकांश भागों में कमजोर मानसूनी गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है। वहीं 24 अगस्त काे मानसून की ट्रफ लाइन पुनः हिमालय की तरफ शिफ्ट होने से राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी होगी।
मंगलवार को इन जिलों में हुई बारिश
मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को दौसा और धौलपुर में 4 इंच बारिश रिकाॅर्ड की गई। धौलपुर में बारिश के बाद सड़कों पर आधा फीट तक पानी भर गया। धौलपुर और करौली में कई स्थानों पर 1 इंच बारिश रिकाॅर्ड की गई। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण पूर्वी राजस्थान में पिछले 2-4 दिनों से अच्छी बारिश हो रही है।
मौसम विभाग के अनुसार भीलवाड़ा में 2मिमी, वनस्थली में 2.4 मिमी, अलवर में 104.4 मिमी, जयपुर में 1.8 मिमी, धौलपुर में 110 मिमी, अंता बारां में 2 मिमी, करौली में 87.5 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई।
संबंधित खबरें
दिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
8 mins agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
8 mins agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
45 mins agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 hr agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 hr agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
2 hrs agoसूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
2 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
2 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines