जयपुर: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज राजस्थान के दौरे पर हैं। उपराष्ट्रपति बनने के बाद आज पहली बार जगदीप धनखड़ अपने पैतृक गांव किठाना पहुंच गए हैं। पैतृक गांव पहुंचने पर जगदीप धनकड़ का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उपराष्ट्रपति धनकड़ ने पैतृक गांव स्थित परिजनों से मेल-मुलाकात भी है। आज उपराष्ट्रपति अपने गांव में स्कूल भवन की नींव रखेंगे। इनके दौरे के लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के दौरे को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है। किठाना सहित जोडीया मंदिर में भी सजावट की गई है।
उल्लेखनीय है कि धनखड़ परिवार का हमेशा से ही जोडीया बालाजी में आस्था रहा है। उपराष्ट्रपति हेलिकाॅप्टर से दो बजे खाटू श्याम जी आएंगे। बाबा श्याम के दरबार में पूजा अर्चना करेंगे। नगरपालिका की सरकारी पार्किंग में 3 हैलीपेड बनाए गए है। सीकर जिला कलेक्टर और एसपी ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है।
ये रहेगा कार्यक्रम
सीकर जिला कलेक्टर डॉ अमित यादव ने बताया कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दोपहर 1:15 बजे सालासर से हेलिकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 2:00 बजे खाटूश्यामजी में हेलिपैड पहुंचेंगे। वहां अधिकारियों से परिचय कर 2:05 बजे मंदिर के लिए रवाना होंगे। 2:10 बजे मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:40 बजे मंदिर से रवाना होकर 2:45 बजे हेलिपैड पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2:50 मिनट पर खाटूश्यामजी से हेलिकॉप्टर से जयपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
संबंधित खबरें
दिल्ली के कनॉट प्लेस में रविवार को खुलेंगी दुकानें, 'ड्राई डे' भी खत्म
2 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच रविवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें पूरी डिटेल
2 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
2 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
4 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
6 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
6 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
8 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
8 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
8 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines