Rajasthan: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पैतृक गांव किठाना पहुंचे, लोगों ने किया भव्य स्वागत

Vice President Jagdeep Dhankhar reaches ancestral village Kithana

Vice President Jagdeep Dhankhar reaches ancestral village Kithana

जयपुर: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज राजस्थान के दौरे पर हैं। उपराष्ट्रपति बनने के बाद आज पहली बार जगदीप धनखड़ अपने पैतृक गांव किठाना पहुंच गए हैं। पैतृक गांव पहुंचने पर जगदीप धनकड़ का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उपराष्ट्रपति धनकड़ ने पैतृक गांव स्थित परिजनों से मेल-मुलाकात भी है। आज उपराष्ट्रपति अपने गांव में स्कूल भवन की नींव रखेंगे। इनके दौरे के लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के दौरे को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है। किठाना सहित जोडीया मंदिर में भी सजावट की गई है।

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि धनखड़ परिवार का हमेशा से ही जोडीया बालाजी में आस्था रहा है। उपराष्ट्रपति हेलिकाॅप्टर से दो बजे खाटू श्याम जी आएंगे। बाबा श्याम के दरबार में पूजा अर्चना करेंगे। नगरपालिका की सरकारी पार्किंग में 3 हैलीपेड बनाए गए है। सीकर जिला कलेक्टर और एसपी ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है।

ये रहेगा कार्यक्रम

सीकर जिला कलेक्टर डॉ अमित यादव ने बताया कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दोपहर 1:15 बजे सालासर से हेलिकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 2:00 बजे खाटूश्यामजी में हेलिपैड पहुंचेंगे। वहां अधिकारियों से परिचय कर 2:05 बजे मंदिर के लिए रवाना होंगे। 2:10 बजे मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:40 बजे मंदिर से रवाना होकर 2:45 बजे हेलिपैड पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2:50 मिनट पर खाटूश्यामजी से हेलिकॉप्टर से जयपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ