हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Rajasthan: केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने पुलिस अधिकारी को कहे अपशब्द, वीडियो वायरल

विज्ञापन
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने पुलिस अधिकारी को कहे अपशब्द

के जे श्रीवत्सन, बाड़मेर: राजस्थान के जैसलमेर-बाड़मेर से सांसद कैलाश चौधरी का वीडियो पिछले 2 दिन से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी पुलिस अधिकारी को अपशब्द बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में मंत्री मोबाइल फोन पर पुलिस आला अधिकारी से फोन पर बात कर रहे है।

इस दौरान बालोतरा डीएसपी धनफूल मीणा को गालियां निकाल रहे है। वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से सामने आ रहा है। अपशब्द बोलने पर मंत्री कैलाश की किरकिरी हो रही है।

अभी पढ़ें – विजीलैंस ने एक करोड़ की रिश्वत लेने के आरोप में एआईजी आशीष कपूर को किया गिरफ़्तार

बालोतरा इलाके में बजरी माफिया व रॉयल्टी कार्मिकों के बीच झड़प लंबे समय से चल रही है। इस झड़ में दो-तीन लोगों की जान तक जान चुकी है। कुछ दिन पहले बालोतरा के आसोतरा रोड पर नाथु खान को बजरी विवाद के चलते गाड़ी चढ़ा दी थी। जोधपुर में इलाज के दौरान नाथु खान की मौत हो गई थी।

इसके बाद आक्रोशित लोगों व परिजनों ने बालोतरा डाक बंगले परिसर में धरना दे दिया। धरना स्थल पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, कांग्रेस के विधायक मदन प्रजापत, जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, आरएलपी नेता उम्मेदाराम बेनीवाल पहुंचे। धरना स्थल पर बैठे गए। इस दौरान धरना स्थल पर केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने पुलिस के उच्च अधिकारी को फोन करके खरी-खरी खोटी सुनाने का वीडियो सामने आया है।

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़े

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें