Rajasthan: बेरोजगार एकीकृत महासंघ का जयपुर में बड़ा प्रदर्शन, हजारों युवा हुए शामिल

Unemployed Unified Federation's big demonstration in Jaipur

बेरोजगार एकीकृत महासंघ का जयपुर में बड़ा प्रदर्शन

जयपुर: राजधानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव के नेतृत्व में झोटवाड़ा इलाके में बड़ा प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन पुलिस कर्मचारियों की ग्रेड पे 3600 करने की मांग और गायों में फैले लम्पी वायरस को लेकर किया गया। रैली में लम्पी बीमारी को राष्ट्रिय महामारी घोषित करवाने की मांग की गयी।

जानकारी के मुताबिक राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव के नेतृत्व में झोटवाड़ा के रावण गेट से कांटा चौराहे तक यह रैली निकाली गयी। जिसमें हजारों युवा तख्तियां लेकर पहुंचे। यह रैली कर्मचारियों की पदोन्नति, सहित साप्ताहिक अवकाश देने की मांग और साथ ही गोवंश में फैली लंपी वायरस को राष्ट्रीय महामारी घोषित करने की मांग को लेकर निकाली गयी।

इसको लेकर उपेन यादव ने कहा कि, “जयपुर झोटवाड़ा रावण गेट से पुलिस कर्मचारियों की पे ग्रेड 3600 एवं समय पर पदोन्नति हो, साप्ताहिक अवकाश सहित अन्य मांगों को पूरी करवाने, गोवंश को बचाने के लिए लंपी वायरस को राष्ट्रीय महामारी घोषित करवाने की मांग को लेकर रैली निकालकर मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन सौंपा।”

आगे रैली में शामिल युवाओं को ध्यन्यवाद देते हुए कहा कि, ‘पुलिस की मांगों के सम्मान में और गोवंश बचाने तथा लंपी वायरस को राष्ट्रीय महामारी घोषित करवाने के लिए आयोजित रैली को सफल बनाने के लिए सभी युवा साथियों का बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद।’

बता दें की राजस्थान में पुलिस महकमे में कांस्टेबल के प्रमोशन कई सालों से अटके पड़े हैं और उनका वर्तमान में पे ग्रेड भी 2800 है। इसलिए इसकी मांग कई दिनों से की जा रही थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ