सवाई माधोपुर: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के रणथंभौर स्थित अमरेश्वर कुंड में शुक्रवार को जयपुर के दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस की टीम पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू टीम ने दोनों युवकों को पानी से बाहर निकाला। घटना की सुचना परिजनों को दे दी गयी है। इसके बाद परिवार में मातम का माहौल छा गया है।
सीओ सिटी राजवीर सिंह चंपावत ने बताया कि जयपुर से आधा दर्जन युवकों का दल पिकनिक मनाने जयपुर से रणथंभौर आया था। रणथंभौर के अमरेश्वर महादेव कुंड में नहाने के दौरान दो युवक तालाब के गहरे पानी में चले गए और दोनों युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गयी।
मिली जानकारी के मुताबिक देखते ही देखते तालाब पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर एसडीएम कपिल शर्मा व सीओ सिटी राजवीर सिंह जाब्ता पहुंचे। इधर एसडीआरएफ की मदद से दोनों युवकों के शवों को कुंड के गहरे पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार मृतक युवकों की पहचान जयपुर के रामगंज निवासी मोहम्मद तारिक (25) पुत्र अब्दुल रहीम और आदिल (18) पुत्र रफीक के रूप में हुई है।
पुलिस ने मृतक के परिवार को घटना की सूचना दी। जानकारी के मुताबिक आदिल कपड़े सिलने का काम करता है। जबकि तारिक लोहे का काम करता था। गौरतलब है कि रणथंभौर के अमरेश्वर महादेव कुंड तालाब में हर साल 5 से 6 लोगों की डूबने से मौत हो जाती है। पिछले कुछ सालों में अमरेश्वर कुंड में डूबने से 38 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद जिला प्रशासन ने अमरेश्वर कुंड पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए हैं।
संबंधित खबरें
श्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
14 mins agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
18 mins agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
51 mins agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
55 mins agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 hr agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 hr agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
2 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
2 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines