बूंदी: राजस्थान के बूंदी (Bundi) शहर से दुखद खबर सामने आ रही है। शहर से दो किमी दूर बरसाती नाले की पाल पर मस्ती करने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। एक किशोर का शव बरमाद कर लिया गया वहीं दूसरे के लिए रसेक्यू ऑपरेशन जारी है। फिलहाल पुलिस ने आसिफ के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। एसडीआरएफ की टीम के आने के बाद दूसरे किशोर की तलाश शुरू की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को हादसे की सूचना शुक्रवार शाम को मिली थी। पुलिस जब वहां पहुंची तो वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। इस बीच रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। पुलिस चालक राजाराम व सुरज्ञान ने काफी मशक्कत के बाद किशोर आसिफ पुत्र सलीम निवासी नयापुरा को पानी में पाया। पुलिस दूसरे किशोर की तलाश कर रही थी। इस बीच अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा। फिलहाल पुलिस ने आसिफ के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है. एसडीआरएफ की टीम के आने के बाद दूसरे किशोर की तलाश शुरू की जाएगी।
बताया गया कि महावीरपुरा निवासी सूरज पुत्र धर्मराज चन्दन नाले में नहाने के बहाने आसिफ के साथ गया था। इसी बीच शाम 5.3 बजे पुलिस को दोनों के डूबने की सूचना मिली। जानकारी में आया है कि उनके साथ एक तीसरा किशोर भी मौजूद था, जो हादसे को देखकर डर गया। बाद में उसने दोनों के डूबने की बात बताई।
स्क्यू कर रहे पुलिस कर्मियों ने बताया कि दुर्घटनास्थल के पास मछली पकड़ने का जाल भी मिला है। आशंका जताई जा रही है कि ये किशोर मछली पकड़ने के चक्कर में गहरे पानी में चले गए। फिलहाल पुलिस शनिवार सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है।
संबंधित खबरें
छठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
12 mins agoछुट्टियों का मजा बना सफर की सजा, दिवाली-छठ पर गुजरात के स्टेशनों में भीड़
15 mins agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
17 mins agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
25 mins agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
45 mins agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
51 mins agoकांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
56 mins agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 hr agoनिशा भगत के निधन से जनजातीय समाज में शोक, श्रद्धांजलि देंगे झारखंड के नेता
1 hr agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines