धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से दुखद खबर सामने आ रही है। प्रदेश में बीते दिनों कई जिलों में कुंड और जलाशयों में बच्चों को डूबने की घटनाएं सामने आई है। इसी कड़ी में बुधवार को धौलपुर जिले के कोतवाली थाना इलाके के मचकुंड सरोवर से एक दुखद घटना सामने आई। जहां सरोवर में दोस्तो के साथ नहाने गए दो चचेरे भाई पानी में डूब गए।
जानकारी के मुताबिक स्थित तीर्थराज मचकुंड में नहाने गए दो चचेरे भाई गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। यह देख मचकुंड चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल कृष्ण अवतार ने उसे बचाने के लिए वर्दी में पानी में छलांग लगा दी। हेड कांस्टेबल ने एक युवक को जिंदा बाहर निकाला, जबकि दूसरा युवक गहरे पानी में जाने के बाद डूब गया।
चौकी पर तैनात हैड कांस्टेबल कृष्णा अवतार ने बताया कि दिहौली थाना क्षेत्र के बिचपुरी गांव निवासी कुछ युवक माचकुंड में नहाने आए थे। जहां दो चचेरे भाई रोहित त्यागी (18) पुत्र राकेश त्यागी और राजकुमार (18) पुत्र भरत कुमार त्यागी नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए। दोनों भाई जैसे ही गहरे पानी में गए, उनके साथ मौजूद विकास और प्रशांत नाम के युवक ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसकी आवाज सुनकर मौके पर मौजूद हेड कांस्टेबल बिना देर किए वर्दी में झील में कूद गया। आरक्षक ने युवक राजकुमार को बाहर निकाला, जबकि उसका चचेरा भाई रोहित गहरे पानी में डूब गया।
वहीं दूसरा भाई गहरे पानी में चला गया जिसकी मौत हो गई। युवक के शव को सिविल डिफेंस की टीम ने जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है जहां पर परिजनों की देखरेख में शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
संबंधित खबरें
5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 mins agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
20 mins ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं?' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
20 mins agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
20 mins agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
33 mins ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
1 hr agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
2 hrs agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
3 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
4 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines