Rajasthan: सरोवर में नहाते समय डूबे 2 चचेरे भाई, जांबाज पुलिस कांस्टेबल ने एक को बचाया, दूसरे की मौत

Two brothers flowing in the lake in Dholpur
विज्ञापन

धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से दुखद खबर सामने आ रही है। प्रदेश में बीते दिनों कई जिलों में कुंड और जलाशयों में बच्चों को डूबने की घटनाएं सामने आई है। इसी कड़ी में बुधवार को धौलपुर जिले के कोतवाली थाना इलाके के मचकुंड सरोवर से एक दुखद घटना सामने आई। जहां सरोवर में दोस्तो के साथ नहाने गए दो चचेरे भाई पानी में डूब गए।

जानकारी के मुताबिक स्थित तीर्थराज मचकुंड में नहाने गए दो चचेरे भाई गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। यह देख मचकुंड चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल कृष्ण अवतार ने उसे बचाने के लिए वर्दी में पानी में छलांग लगा दी। हेड कांस्टेबल ने एक युवक को जिंदा बाहर निकाला, जबकि दूसरा युवक गहरे पानी में जाने के बाद डूब गया।

Advertisment

चौकी पर तैनात हैड कांस्टेबल कृष्णा अवतार ने बताया कि दिहौली थाना क्षेत्र के बिचपुरी गांव निवासी कुछ युवक माचकुंड में नहाने आए थे। जहां दो चचेरे भाई रोहित त्यागी (18) पुत्र राकेश त्यागी और राजकुमार (18) पुत्र भरत कुमार त्यागी नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए। दोनों भाई जैसे ही गहरे पानी में गए, उनके साथ मौजूद विकास और प्रशांत नाम के युवक ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसकी आवाज सुनकर मौके पर मौजूद हेड कांस्टेबल बिना देर किए वर्दी में झील में कूद गया। आरक्षक ने युवक राजकुमार को बाहर निकाला, जबकि उसका चचेरा भाई रोहित गहरे पानी में डूब गया।

वहीं दूसरा भाई गहरे पानी में चला गया जिसकी मौत हो गई। युवक के शव को सिविल डिफेंस की टीम ने जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है जहां पर परिजनों की देखरेख में शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ