सवाई माधोपुर: राजस्थान के सवाई माधोपुर से इस समय दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जिले में किन्नरों से परेशान दो लोगों की मौत हो गई। आरोप है कि किन्नर वसूली करने के लिए ट्रेन में चढ़े और यात्रियों को परेशान करने लगे। उनके डर से तीन यात्री ट्रेन से कूद गए। दूसरी ट्रैक पर आ रही ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीसरा व्यक्ति सदमे में है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा सवाई माधोपुर के रेलवे स्टेशन पर देर रात दो बजे के बाद हुआ। तीन दोस्त फूलचंद्र, महेश कुमार और अनिल देर रात करीब दो बजे के बाद रींगस जाने वाली ट्रेन से सवाई माधोपुर जाने वाले थे। वे खाटूश्यामजी के दर्शन करने निकले थे। उनके ट्रेन में बैठने के बाद कुछ किन्नर भी वहां आ गए। उन्होनें यात्रियों को परेशान करना शुरू कर दिया। उनसे मारपीट करने लगे और वसूली करने लगे। वे लोगों को पीट रहे थे और रुपए मांग रहे थे।
मृतक के साथी यात्री अनिल ने बताया कि वो तीन लोग रात को कोटा-हिसार पैसेंजर ट्रेन से रींगस, खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जा रहे थे। सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन से वो जैसे ही ट्रेन में चढ़े, तो अंदर किन्नर मिल गए। ट्रेन में घुसते ही किन्नरों ने झगड़ा करना शुरू कर दिया। किन्नरों ने यात्रियों के साथ पकड़ा-घकड़ी करनी शुरू कर दी और उन्हें मजबूरन ट्रेन से उतरना पड़ा।
वहीं, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जीआरपी और रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि यह घटना किन्नरों से झगड़ा होने की वजह से नहीं बल्कि रॉन्ग साइड से ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में हुई है। मामले से जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारियों ने घटना से पल्ला झाड़ लिया है।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
1 hr agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
2 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
2 hrs agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
4 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
5 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
5 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
6 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
6 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
8 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines