भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा (Bhilwara) जिले के आसींद थाना क्षेत्र से दर्दनाक खबर सामने आई है। रविवार के खारी नदी में दो भाइयों के डूबने से मौत हो गई। यह नदी भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे से गुजर रही है। मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों ने दोनों के शवों को नदी से बाहर निकाल लिया है। दो भाइयों की मौत की सूचना के बाद मृतकों के गांव में मातम पसर गया है।
आसींद डीएसपी लक्ष्मणराम भाकर ने बताया कि नेगड़िया रोड आसींद निवासी चालक जाबिर हुसैन बेग के दो बेटे 11 साल का रिहान व 14 साल का जिशान रविवार को छुट्टी के चलते अपने दोस्तो के साथ नहाने के लिए खारी नदी गये। कब्रिस्तान के पास स्थित नदी में नहाने के दौरान दोनों भाई डूब गये। इसकी भनक लगने पर परिजनों के साथ ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
सूचना पर आसींद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मासूमों को स्थानीय गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए आसींद सीएचसी भिजवा दिया गया, जहां दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने बताया की मृतक रिहान सातवीं, जबकि जिशान आठवीं कक्षा का छात्र था। रविवार को दोनों के स्कूल की छुट्टी थी। ऐसे में ये दोनों भाई अपनी मां के साथ पशु चराने के लिए नदी की ओर गये थे। बताया गया है कि नदी से कुछ दूरी पर इनकी मां पशु चरा रही थी, जबकि दोनों भाई खेलते हुये नदी की ओर चले गये और नहाने उतर गये। डूबने पर ये चिल्लाये तो आस-पास मौजूद लोग आ गये। नदी में डूबे रिहान व जिशान तीन भाई थे। ये दोनों छोटे, जबकि इनसे बड़ा एक भाई है, जो आज ननिहाल गया हुआ था।
संबंधित खबरें
पश्चिम बर्धमान में बजा SSR का बिगुल, 16 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
33 mins agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम को पर्यटन केंद्र बनाने पर दिया जोर
1 hr agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
1 hr agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
1 hr agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
1 hr agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
3 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
4 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
4 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
5 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines