हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rajasthan: जोधपुर के सुरपुरा डैम में डूबने से तीन युवकों की मौत, सीएम गहलोत ने जताया दुःख

विज्ञापन
जोधपुर के सुरपुरा डैम में डूबने से तीन युवकों की मौत

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर जिले से दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जिले के मंडोर थाना क्षेत्र स्थित सुरपुरा बांध में रविवार को तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। वहीं दो युवकों को बचा लिया गया है। हादसे की जानकारी मिलने पर जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता, डीसीपी ईस्ट अमृता दुहान भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भिजवाया है। कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने परिजनों से बात कर घटना की जानकारी ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जोधपुर शहर के सुरपुरा डैम में घूमने के लिए आए 6 दोस्त में से दो युवक डैम में गिरने से डूब रहे थे। इसी बीच साथ में आए 4 दोस्त भी डूब रहे दोस्तों को बचाने के लिए डैम में कूद गए। इस दौरान सभी युवक डैम में डूब रहे थे।

हादसे की सूचना पाकर मंडोर थाना पुलिस गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और डैम से 6 युवकों को निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। गोताखोरों ने तीन युवकों को तो बचा लिया लेकिन 6 दोस्तों में से 3 दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। हालांकि, तीन युवकों को नहीं बचाया जा सका। जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्यों की निगरानी की। जोधपुर कलेक्टर हिमांशु गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए थे।

विज्ञापन

हादसे के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुख जताया है और लिखा कि, ‘जोधपुर में मंडोर क्षेत्र के सुरपुरा बांध में डूबने से तीन लोगों की मृत्यु दुखद है। मैं शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शान्ति प्रदान करें।’

मंडोर पुलिस ने बताया कि लोग प्रताप नगर की मजदूर कॉलोनी से घूमने के लिए सुरपुरा डैम आए थे। डैम के कर्मचारियों की सूचना पर गोताखोर मौके पर पहुंचे और आधे घंटे की मशक्कत के बाद तीन युवकों को बचा लिया गया। तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। प्रताप नगर के मजदूर कॉलोनी में रहने वाले सभी युवक आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। इस घटना में इब्राहिम (19) पुत्र अब्दुल गफ्फार, ईस्माइल (18) पुत्र शौकत अली और नौशाद (20) पुत्र मोहम्मद रियाज की मौत हो गई। जबकि अब्दुल मुतालिक और समीर हुसैन को बचा लिया गया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola