हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Rajasthan: बिजली संकट को लेकर विधानसभा में हुई गर्मागर्म चर्चा, विपक्ष ने सरकार को घेरा

विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा में बिजली संकट को लेकर हुई चर्चा

के जे श्रीवत्सन, जयपुर: राजस्थान विधानसभा में आज बिजली संकट पर गर्मागर्म चर्चा हुई। अघोषित बिजली संकट, महँगी बिजली और कोयले संकट को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। विपक्ष ने ही बिजली संकट को लेकर सरकार के खिलाफ प्रस्ताव लाते हुए बिजली के दाम लगातार बढ़ने का आरोप लगाया। साथ ही कोयले की खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप लगते हुए नये- पुराने कनेक्शन के नाम पर लूट का भी संगीन आरोप लगाया।

अभी पढ़ें – गुलाम नबी आजाद आज कर सकते हैं अपनी पार्टी के नाम की घोषणा

वहीं सरकार की तरफ से विपक्ष के इन सभिया आरोपों को आधारहीन बताते हुए बिजली सुधार को कहा। सरकार ने दावा किया की सबसे ज्यादा बिजली उत्पादन का में सरकार में हुआ है। किसानों का बिल किसी भी सूरत में 5 साल तक नहीं बढ़ाया जाएगा। यह कई बार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत साफ कर चुके हैं। बिजली के बिलों में छूट मिल रही है, राजस्थान की जनता अशोक गहलोत धन्यवाद दे रही है लाखों उपभोक्ताओं का बिल जीरो आ रहा है और राजस्थान की जनता को इसका फायदा मिल रहा है।

बिजली बिलों को लेकर भाजपा के प्रवक्ता और विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने 2018 के चुनाव में अपने घोषणापत्र में वादा किया था कि हम बिजली की दरों में बढ़ोतरी नहीं करेंगे लेकिन आज राजस्थान की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है। 4 साल में कई बार बिजली की दरों व्यक्ति की है अतिरिक्त शुल्क वृद्धि की जा रही है। सरकार एक अच्छा काम कर रही है कि बिजली के बिलों में मुख्यमंत्री की फोटो लगी हुई है जनता यह समझ रही है कि बिजली की दरों में बढ़ोतरी करने वाला यही व्यक्ति है।

अभी पढ़ें – सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद बोले लालू यादव, ‘BJP को हटाना है, देश को बचाना है’

इधर सदन में बिजली पर चर्चा को लेकर उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी का कहना है कि आज सदन में बिजली पर चर्चा हो रही है। सबसे ज्यादा बिजली उत्पादन का में सरकार में हुआ है। किसानों का बिल किसी भी सूरत में 5 साल तक नहीं बढ़ाया जाएगा यह कई बार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत साफ कर चुके हैं। बिजली के बिलों में छूट मिल रही है, राजस्थान की जनता अशोक गहलोत धन्यवाद दे रही है लाखों उपभोक्ताओं का बिल जीरो आ रहा है और राजस्थान की जनता को इसका फायदा मिल रहा है।

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें