के जे श्रीवत्सन, दौसा: राजस्थान के दौसा जिले में एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो रविवार का बताया जा रहा है जहां एक दामाद को ससुराल में पेड़ पर बांधकर पीटा जा रहा है। दरअसल सदर थाना क्षेत्र के हरिपुरा गांव में एक व्यक्ति शराब के नशे में अपने ससुराल में पहुंचा और पत्नी को कमरे में बंद कर दिया और उसके चाकू मार दिया। जैसे ही पत्नी घायल हुई तो उसे अस्पताल ले जाया गया।
वहीं आसपास के लोगों ने ससुराल में आए दामाद को पेड़ से बांध दिया और उसकी पिटाई कर दी। इस पूरे मामले में सदर थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है और पुलिस अब दोनों ही पक्षों के आधार पर जांच कर रही है। घायल महिला का जयपुर में उपचार चल रहा है।
बताया जा रहा है कि पेड़ पर बंधे इस व्यक्ति की पत्नी ससुराल नहीं आ रही थी। ऐसे में वह अपनी पत्नी को बिना सहमति के लेने के लिए पत्नी के गांव आया था। पुलिस वीडियो के आधार पर मारपीट के मामले की जांच कर रही है। वहीं महिला के बयानों के आधार पर अभी पूरे मामले की जांच कर रही है।
सदर थाना अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया हरिपुरा गांव में पति द्वारा पत्नी पर हमले की सूचना मिली थी। इस सूचना पर मौके पर पहुंचे घायल रेनू बेरवा को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला को जयपुर रेफर कर दिया। वहीं आरोपी पति नरेश बैरवा को गिरफ्तार कर लिया अब सदर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
संबंधित खबरें
नोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
15 mins agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 hr agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
11 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
12 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
12 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
14 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
14 hrs agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
15 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
16 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines