के जे श्रीवत्सन, सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर इलाके में एक सरकारी स्कूल का टीचर स्कूल में आने वाली छात्राओं से छेड़छाड़ करता था। जब परिजनों को इस बात का पता चला तो उन्होंने सोमवार को स्कूल के पास रोड़ पर तीन घंटे चक्का जाम किया। गुस्साए परिजनों ने टीचार को पकड़कर उसके सिर के बाल काट दिए। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
कंप्यूटर लैब में छेड़छाड़
जानकारी के अनुसार मामले की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने टीचर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस परिजनों के बयान लेकर मामले में आगे की जांच कर रही है। यह मामला सवाई माधोपुर स्थित खिजूरी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का है। आरोप है कि 20 अगस्त को आरोपी शिक्षक ने दो बालिकाओं को स्कूल के कम्प्यूटर कक्ष में बुलाया। यहां उसने उनके साथ छेड़छाड़ की।
स्कूल में ताला लगाया
छात्राओं ने परिजनो को इस बारे में बताया तो बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण स्कूल पर एकत्रित हो गए। गुस्साए परिजनों ने स्कूल में ताला लगा दिया। आरोपी टीचार के बाल काट दिए। आरोपी पर कार्रवाई की मांग करते हुए बड़ी संख्या में परिजनों ने स्कूल के पास लालसोट कोटा मेगा हाइवे पर प्रदर्शन कर चुक्का जाम किया। बाद में मौके पर पुलिस पहुंची। लोगो को समझा-बुझाकर मामला शांत किया। पुलिस ने आरोपी टीचर को हिरासत में लिया।
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
7 mins ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
8 mins agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
22 mins agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
49 mins agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
49 mins agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
54 mins agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 hr agoचलती ट्रेन से लापता हुए प्रशांत किशोर की पार्टी के मैनेजर
2 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
2 hrs agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines