सीकर: राजस्थान के सीकर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के श्रीमाधोपुर कस्बे में शिक्षक पर छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पहले तो टीचर और स्कूल प्रिंसिपल ने थप्पड़ मारे। इसके बाद डायरेक्टर ने असेंबली ग्राउंड में छात्र को लोहे की पाइप से पीटा। बताया जा रहा है कि पिटाई के बाद छात्र की पीठ पर कई जगह गंभीर चोट के निशान हैं। वहीं आरोपी शिक्षक का कहना है कि पहले स्टूडेंट ने उसके ऊपर हाथ उठाया था।
वहीं, इस मामले में टीचर और स्टूडेंट के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है। 12वीं में पढ़ने वाले बच्चे के परिजनों ने टीचर और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जांच रींगस डीएसपी कन्हैयालाल को सौंपी है।
जानकारी के मुताबिक स्कूल के एक छात्र को टीचर ने कतार में सही तरीके से खड़े न होने की सजा दी। पहले दोनों में बहस हुई फिर मारपीट। टीचर के मारने के बाद स्टूडेंट ने भी टीचर को वापस मार दिया। इसके बाद टीचर स्टूडेंट को कमरे में लेकर गया और वहां पर उसे इतना पीटा कि जगह-जगह जख्म उभर आए। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इधर, श्रीमाधोपुर में रहने वाले एईएन रामकेश ने बताया कि उनका 16 साल का भतीजा श्रीमाधोपुर की एक स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता है। 31 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे वह स्कूल के असेंबली ग्राउंड में था। इस दौरान उसे टीचर ने आगे आने को कहा। जब अभिषेक आगे की तरफ चलने लगा तो टीचर ने उसे थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। ऐसे में जब अभिषेक एक बार पीछे की तरफ मुड़ा तो उसका हाथ गलती से टीचर को टच हो गया। इसके बाद स्कूल प्रिंसिपल सागरमल ने उसे अपने ऑफिस में बुलाया और वहां भी उसके साथ मारपीट की। इसके बाद डायरेक्टर प्रदीप जाट ने असेंबली ग्राउंड में अभिषेक के कपड़े उतरवाए और उसके साथ लोहे की पाइप से बेरहमी से मारपीट की।
उक्त घटना को लेकर रींगस डिप्टी कन्हैया लाल ने बताया कि मामले में स्कूल के टीचर मुकेश ने भी स्टूडेंट के खिलाफ थप्पड़ मारने का मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल दोनों मामलों की जांच जारी है।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान के जालौर जिले में हाल ही में एक शिक्षक की पिटाई से एक दलित बच्चे की मौत हो गई थी। मामले ने काफी तूल पकड़ लिया था। अब एक बार शिक्षक की पिटाई का मामला सामने आया है।
संबंधित खबरें
'कांग्रेस में आ जाइए, आपके अंडर में काम करेंगे', अधीर रंजन चौधरी का ममता बनर्जी को ऑफर; लेकिन रखी दी शर्त
2 hrs agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसरों को जबरन किया रिटायर
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
4 hrs agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
4 hrs agoNew Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
5 hrs agoहाईअलर्ट, धारा 163, हजारों सुरक्षाबल... आज दिल्ली जाने से पहले सावधान, एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें घर से
5 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
12 hrs agoRajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
13 hrs agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के हटने के बाद किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines